{"_id":"5f8546038ebc3e9bba211b97","slug":"up-brutal-killing-of-friends-one-s-head-was-severed-from-the-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 दोस्तों की नृशंस हत्या, सिर किया धड़ से अलग, एक-दूसरे से लिपटे मिले दोनों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 दोस्तों की नृशंस हत्या, सिर किया धड़ से अलग, एक-दूसरे से लिपटे मिले दोनों के शव
Tue, 13 Oct 2020 12:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला निवासी एक युवक की शाहजहांपुर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का धड़ अपने दोस्त के साथ पड़ा था जबकि उसका सिर धड़ से अलग दूर पड़ा था। एक साथ दो शवों के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम नौगांवा निवासी अजीत (28) पुत्र ओमपाल और शाहजहांपुर जनपद के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बथुआ निवासी उसके दोस्त प्रेमपाल (28) पुत्र धनपाल का शव मंगलवार सुबह अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के देहना प्राथमिक विद्यालय के निकट पड़े मिले।
अजीत और प्रेमपाल के धड़ एक दूसरे से लिपटे हुए थे जबकि अजीत का सिर लगभग 100 मीटर दूर झाड़ी में पड़ा मिला। अजीत के परिजनों के मुताबिक दहेना निवासी महेंद्र यादव अजीत को सोमवार शाम लगभग 6:30 बजे अपनी बाइक से ले गया था।
विज्ञापन
इसके बाद सुबह अजीत और उसके दोस्त प्रेमपाल का शव मिलने की जानकारी मिली। घटनास्थल शाहजहांपुर जनपद का होने के कारण शवों को पोस्टमार्टम के लिए शाहजहांपुर भेजा गया है और शाहजहांपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है । घटना के बाद से जहेंद्र यादव लापता है।