फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   UP: Body of youth kidnapped from Kanpur found in Kali river, murder suspected

UP: कानपुर से अपहृत युवक का शव काली नदी में मिला, हत्या की आशंका

Thu, 02 Jan 2025 12:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 02 Jan 2025 12:41 AM IST
सार

Kannauj News: कानपुर से अपहृत युवक का शव काली नदी में मिला। कानपुर कमिश्नरेट के चकेरी थाने में 29 दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज हुई थी।

विज्ञापन
UP: Body of youth kidnapped from Kanpur found in Kali river, murder suspected
राजेश निषाद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन पहले कानपुर से लापता युवक का शव कन्नौज में काली नदी में बरामद हुआ। शव बोरे में बंद था, जिससे युवक की अपहरण कर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। कानपुर कमिश्नरेट के अंतर्गत चकेरी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। दो दिन पहले उसकी पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट चकेरी थाने में दर्ज कराई थी। कन्नौज के एक युवक पर शक किया जा रहा है।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महाबलीपुर के सामने बुधवार को काली नदी में एक युवक की बोरे में बंद लाश मिली। ग्रामीणों की सूचना पर सदर कोतवाल कपिल दुबे और हाजी शरीफ चौकी प्रभारी मोहम्मद तौकीर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बोरे को खुलवाया तो उसमें एक युवक की लाश थी। कोतवाल ने आसपास जिलों में सूचना दी। कानपुर कमिश्नरेट के अंतर्गत चकेरी थाने के थानाध्यक्ष अशोक दुबे ने सूचना दी कि उनके थाने में एक गुमशुदगी दर्ज है। न्यू आजाद नगर सतभरी रोड निवासी 33 वर्षीय राजेश निषाद 29 दिसंबर से लापता है। पत्नी विनीता देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। देर रात कानपुर से विनीता मौके पर पहुंची तो उसने शिनाख्त पति के रूप में की। उसने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवा दिया है, सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन


विनीता देवी ने बताया कि पति की अपहरण के बाद हत्या कर शव को बोरे में बंद कर नदी में फेंक दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शहर के मोहल्ला मुबारकपुर टीला के एक युवक का नाम सामने आया है। वह अभी नहीं मिला है। उसकी तलाश की जा रही है। मुकदमा चकेरी थाने में दर्ज है, इसलिए वहीं की पुलिस इस मामले की विवेचना करेगी। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मामला कानपुर से संबंधित है। वहां की पुलिस से जो भी सहयोग मांगा जाएगा, वह किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed