फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Board Result: Amit Tops Intermediate and Disha Tops High School in Kanpur

UP Board Result: कानपुर में इंटर में अमित व हाईस्कूल में दिशा बनी सिटी टॉपर, दोनों एक ही इंटर कॉलेज के छात्र

Thu, 23 Apr 2026 05:08 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 23 Apr 2026 05:08 PM IST
सार

UP Board 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है।

विज्ञापन
UP Board Result: Amit Tops Intermediate and Disha Tops High School in Kanpur
अमित साहू व दिशा पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड की परीक्षा में कानपुर के परितोष इंटर कॉलेज के छात्रों में परचम लहराया। परितोष इंटर कॉलेज के 12वीं के अमित साहू को यूपी में सातवां स्थान मिला है। 96.20 प्रतिशत अंकों के साथ वह जिले के टॉपर भी बने हैं। हाईस्कूल में कानपुर का पूरे जनपद में चौथा स्थान है। हाइस्कूल का परिणाम 95.20 प्रतिशत गया है। हाईस्कूल में परितोष इंटर कॉलेज की दिशा पांडे 96.83 प्रतिशत अंकों के साथ जिले की टॉपर बनीं। यूपी में दिशा को 6वां स्थान मिला है। 

विज्ञापन


परितोष इंटर कॉलेज के अनुराग मिश्रा 96.67 प्रतिशत अंकों के साथ सातवें, आलोक शाक्य और राज चौधरी (एसवीएम पटेल गांधी ग्राम) 96.33 प्रतिशत के साथ नवें स्थान पर रहे। परितोष इंटर कॉलेज की अंजली सोनकर 96.17 प्रतिशत अंकों के साथ दसवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन


खुशी दुबे ने फर्स्ट डिवीजन से पास की इंटरमीडिएट परीक्षा
खुशी दुबे ने जेल में रहते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखी। खुशी ने इंटरमीडिएट परीक्षा फर्स्ट डिवीजन में पास की है। इस उपलब्धि के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश की टॉप-10 सूची में हाईस्कूल के छह और इंटर का एक छात्र
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। प्रदेश की टाॅप-10 मेरिट सूची में हाईस्कूल के छह छात्रों और इंटर के एक छात्र ने जगह बनाई है। हाईस्कूल के पांच और इंटर का एक छात्र पारितोष इंटर कॉलेज का है। पारितोष के अलावा पटेल एसवीएम स्कूल के एक छात्र ने हाईस्कूल की मेरिट सूची में जगह बनाई है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पिछले साल के मुकाबले दो दिन पहले हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित किया। हाईस्कूल में पारितोष इंटर काॅलेज, नौबस्ता की छात्रा दिशा पांडेय ने 96.83 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश के शीर्ष 10 मेधावियों में छठवां और जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। छात्र अनुराग मिश्रा ने 96.67 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में सातवां और जिले में दूसरा, पटेल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज, गांधीग्राम के छात्र राज चौधरी, पारितोष इंटर काॅलेज, नौबस्ता के छात्र आलोक शाक्य और अशिकेत सोनकर ने 96.33 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश स्तर पर संयुक्त रूप से नौवां स्थान प्राप्त किया।

पारितोष इंटर काॅलेज की छात्रा अंजलि सोनकर ने 96.17 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में 10वां और जिले में चौथा और महर्षि डीबीएल इंटर काॅलेज, उमरी के छात्र अभय शुक्ला और ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर काॅलेज, जवाहरनगर के छात्र श्रेयस पाठक ने 96 प्रतिशत अंक पाकर जिले के शीर्ष पांच मेधावियों में नाम दर्ज कराया।


इंटर में पारितोष इंटर काॅलेज नौबस्ता के छात्र अमित साहू ने 96.20 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश की टॉप-10 सूची में सातवां और जिले में पहला स्थान पाया। जिले में शीर्ष पांच होनहारों में पं. गुरुप्रसाद गयाप्रसाद इंटर काॅलेज, नौरंगा के छात्र अंजुल ने 95.20 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा, आरएस एजुकेशन सेंटर इंटर काॅलेज के अर्जुन दीक्षित ने 94.80 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा, एबीएस इंटर काॅलेज, धमाना बुजुर्ग के अर्पित कुशवाहा ने 94.60 प्रतिशत अंक पाकर चौथा, महर्षि डीबीएल इंटर काॅलेज, उमरी के रजत यादव ने 94.40 प्रतिशत अंक पाकर पांचवां स्थान पाया।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed