फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Board: Maths written instead of Home Science and Arts written instead of Biology on the admit card

यूपी बोर्ड : प्रवेश पत्र पर गृहविज्ञान की जगह गणित तो बायो की जगह लिखा मिल कला विषय

Wed, 12 Feb 2025 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Maths written instead of Home Science and Arts written instead of Biology on the admit card
कानपुर। स्कूलों की लापरवाही से यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के कई परीक्षार्थियों के विषयों में परिवर्तन हो गया है। किसी को गृहविज्ञान की जगह गणित, तो किसी को बायो की जगह कला विषय मिल गया है।
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से जारी प्रवेश पत्र में जब विषय परिवर्तित होकर आए तब इसकी जानकारी हुई। परेशान छात्र दिन भर कंट्रोल रूम के फोन घनघनाते रहे। वहीं, स्कूलों का कहना है कि यहां से फार्म दुरुस्त भरकर भेजे गए थे। बोर्ड की ओर से ही गड़बड़ी हुई है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से हैं। प्रवेश पत्र में छात्रों के विषय भी लिखे होते हैं। जब छात्र पेपर देने जाते हैं तो इन्हीं के आधार पर प्रश्नपत्र जारी किए जाते हैं। जब स्कूलों ने प्रवेश पत्र देखे तो विषयों में परिवर्तन की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान छात्रों ने कंट्रोल रूम में फोन कर इसकी शिकायत दर्ज कराई। छात्रों का कहना है कि कई के नाम में गड़बड़ी हो गई है तो कई विषयों में परिवर्तन कर दिया गया है।

वहीं, विभाग के सूत्रों का कहना है कि गलतियां स्कूल की तरफ से होती हैं। ऑनलाइन फार्म भरने की जल्दबाजी में कई बार स्कूल विषय और नाम में गड़बड़ी कर देते हैं। बोर्ड उन्हीं के दिए नाम व विषय के आधार पर ही प्रवेश पत्र जारी कर देता है।


डीआईओएस अरुण कुमार ने कहा कि ऐसी कई शिकायतें मिली हैं। छात्र परेशान न हो, बोर्ड से बात की जा रही हैं। संभवत: जल्द ही बोर्ड की ओर से संशोधन के लिए पोर्टल खुलेगा।


123 केंद्रों पर 94271 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
यूपी बोर्ड की परीक्षा 123 केंद्रों पर होगी। हाईस्कूल में 46665 और इंटरमीडिएट में 47606 परीथार्थी शामिल होंगे। इस बार कुल 94271 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed