फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Board Exams: Seven forwarding centers designated for private candidates.

यूपी बोर्ड परीक्षा : व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए सात अग्रसारण केंद्र निर्धारित

Sat, 08 Aug 2026 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exams: Seven forwarding centers designated for private candidates.
कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2027 के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के पंजीकरण और आवेदन अग्रसारण के लिए जनपद में सात केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र, सदर, घाटमपुर, नर्वल और बिल्हौर तहसीलों के लिए राजकीय विद्यालयों को अग्रसारण केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


इनमें जीजीआईसी चुन्नीगंज, सिंहपुर, घाटमपुर, नर्वल, जीआईसी भौती, बिधनू और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अलियापुर शामिल हैं। प्रत्येक केंद्र पर हाईस्कूल के अधिकतम 500 और इंटरमीडिएट के 700 यानी कुल 1200 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन स्वीकार कर परिषद को अग्रसारित किए जाएंगे।
विज्ञापन



डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि आवेदन निर्धारित समय-सीमा और परिषद के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही भेजे जाएं तथा निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त किसी भी अभ्यर्थी से अतिरिक्त धनराशि न ली जाए। शिकायत मिलने पर संबंधित प्रधानाचार्य के विरुद्ध कार्रवाई होगी। उत्तर प्रदेश के बाहर के अभ्यर्थियों, विदेशी नागरिकों और अन्य शिक्षा बोर्डों के विद्यार्थियों का पंजीकरण केवल जीजीआईसी चुन्नीगंज में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed