फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Board Exam 2023, solver caught in painting exam, elder brother came in place of younger brother

UP Board Exam 2023: चित्रकला परीक्षा में पकड़ा गया सॉल्वर, छोटे भाई की जगह आया था बड़ा भाई, ऐसे खुली पोल

Sat, 25 Feb 2023 11:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 25 Feb 2023 11:04 PM IST
सार

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने कक्षा में चेकिंग के दौरान सॉल्वर को पकड़ा है। बोर्ड की चित्रकला परीक्षा में छोटे भाई की जगह बड़ा भाई बैठा था।

विज्ञापन
UP Board Exam 2023, solver caught in painting exam, elder brother came in place of younger brother
परीक्षा देते पकड़ा गया शादाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षाओं में शनिवार को हाईस्कूल में हुई चित्रकला की परीक्षा में छोटे भाई की जगह पेपर देने आए बड़े भाई को स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने पकड़ लिया। आधार कार्ड से मिलान करने के बाद जब वह साल्वर निकला, तो केंद्र व्यवस्थापक को सूचना दी।

विज्ञापन

पुलिस परीक्षा केंद्र पहुंची और आरोपी भाई को गिरफ्तार कर कोतवाली लाई। केंद्र प्रभारी की तहरीर पर आरोपी भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।कोतवाली क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद के पास स्थित शकुंतला देवी काशीराम विद्यालय में शनिवार सुबह पाली में हाईस्कूल की चित्रकला की प्रतियोगिता चल रही थी।
विज्ञापन

इस केंद्र में बांगरमऊ के आरआरडीएस विद्यालय का सेंटर आया है। सुबह पाली की परीक्षा शुरू हुए करीब आधे घंटे बीत चुका था। तभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात सिंचाई विभाग खंड दो के जेई रामलखन टीम के साथ कक्षों में तलाशी लेने पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीए प्रथम वर्ष का छात्र है शादाब
चेकिंग के दौरान छात्र मुकीम की जगह उसका बड़ा भाई शेरपुर कला गांव निवासी शादाब परीक्षा देते मिला। शादाब खुद बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड से फोटो का मिलान कराया गया। मिलान न होने पर उसने भाई की जगह परीक्षा देने की बात स्वीकारी।

दोनों के चेहरे में नहीं है अंतर
उसने बताया कि भाई को आर्ट बनानी नहीं आती थी। इसलिए वह पेपर देने आ गया। दोनों के चेहरे में भी कोई खास अंतर न होने से गेट पर चेकिंग के दौरान कमरे तक पहुंच गया। स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किया गिरफ्तार
पुलिस परीक्षा केंद्र पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। केंद्र व्यवस्थापक वर्षारानी मिश्रा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिंदी व गणित का भी दे चुका है पेपर
पकड़े गए साल्वर शादाब से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि इसके पहले भी वह छोटे भाई मुकीम की जगह हिंदी और गणित का पेपर दे चुका है। इन दोनों पेपरों में कोई उसे नहीं पकड़ पाया था। केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्र पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed