फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   UP Board 12th Result, Anamika ranked third, dreams of joining the army, said  made distance from mobile and TV

UP Board 12th Result: अनामिका को तीसरा स्थान, आर्मी में जाने का है सपना, बोलीं- मोबाइल और टीवी से बनाई दूरी

Tue, 25 Apr 2023 03:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 25 Apr 2023 03:08 PM IST
सार

UP Board Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मंगलवार को दसवीं और बारहवीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। 12वीं के परिणाम में इटावा में टॉप करने वाली अनामिका ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
UP Board 12th Result, Anamika ranked third, dreams of joining the army, said  made distance from mobile and TV
छात्रा अनामिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मंगलवार को समय से पहले ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर इतिहास रच दिया। इंटरमीडिएट में इटावा की अनामिका अंक पाकर टॉपर बने हैं। अनामिका एनडीए पास करके सेना में जाना चाहती हैं।

विज्ञापन

अनामिका इस सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों और शिक्षकों को देती हैं। बता दें कि उनके पिता एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। अनामिका ने 500 में से 486 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में उसने 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।
विज्ञापन

छात्रा अनामिका आगे बताती हैं कि वो मोबाइल खासकर सोशल मीडिया से दूर रहती हैं। कभी आवश्यकता पड़ती है, तो परिजनों के फोन से काम चला लेती हैं। वो कहती हैं कि मैं हमेशा टीवी से दूर रही। कभी कभी दो चार मिनट के लिए देख लेती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि यूपी बोर्ड 12वीं बोर्ड में इस बार कुल 75.52 प्रतिशत बच्चे पास हुए। इसमें बालकों की संख्या 69.54 प्रतिशत रही और बालिकाओं की संख्या 83 प्रतिशत रही। बारहवीं के नतीजे अप्रैल महीने में रिलीज होने से कई सालों का रिकॉर्ड टूटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed