फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP becomes national champion by winning 40 gold medals in Kobudo.

Kanpur News: कोबुडो में 40 स्वर्ण पदक जीत यूपी बना राष्ट्रीय चैंपियन

Tue, 06 Oct 2026 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
UP becomes national champion by winning 40 gold medals in Kobudo.
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में राष्ट्रीय कोबुडो मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप हुई। उत्तर प्रदेश ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर प्रतियोगिता का खिताब जीता। खिलाड़ियों ने 40 स्वर्ण, 32 रजत और 18 कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। राजस्थान ने 23 स्वर्ण पदक के साथ दूसरा और बिहार ने 17 स्वर्ण पदक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

तीन और चार अक्तूबर को आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में 10 राज्यों के करीब 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें कोबुडो काता, कुमिते, कटूडो मार्शल आर्ट्स काता-कुमिते और केएमए मिक्स मार्शल फाइटिंग की स्पर्धाएं हुईं।
विज्ञापन

बालिका काता में ईवा, प्रियांशी, अर्पिता मिश्रा, अनु शर्मा, दिशिता, अनिका, महिमा, आरती शर्मा और जीविका शर्मा ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। बालक काता में आगमन श्रीवास्तव, अन्वित, ओमांश, अभिमन्यु, एकांश कश्यप, विवान, अर्पित, प्रद्युन, निखिल, अजमत अली, सक्षम, उमंग, आयुष चौधरी और अमर सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। कुमिते बालिका वर्ग में जीविका शर्मा, हेयांशी, मिशा, आद्या, युतका, अन्वी शर्मा, मिताली कर्मकार, अंजलि, रिया, कृष्णा बोरठाकुर, आरती शर्मा और उमा ने स्वर्ण पदक जीते। बालक कुमिते में आगमन, अद्विक, अन्वित, ओमांश, कार्तिक, मनन, एकांश, अभिनव चौहान, विवान, प्रद्युन, निखिल, अजमत अली, विकास श्रीवास्तव, रोहित लिम्बू, हफिजुर रहमान, शाश्वत बाजपेयी, प्रखर बाजपेयी, सैयद फरमान, आयुष, श्रेष्ठ दयाल, अमर, ऋषि केश और राज चौहान अपने-अपने वर्ग में विजेता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कोबुडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. आनंद किशोर पांडेय रहे। डॉ. आरपी सिंह, डॉ. सरवन कुमार यादव, रवि वाजपेयी, रविकांत बाजपेयी, विजय सेठ, गौरव प्रजापति, गौरव शर्मा, अश्वनी मिश्रा और मोहित तिवारी समेत कई अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed