{"_id":"695ad128447458440a049c23","slug":"up-beat-bihar-by-54-runs-to-reach-the-quarter-finals-kanpur-news-c-362-1-ka11003-138751-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बिहार को 54 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा यूपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बिहार को 54 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा यूपी
विज्ञापन
कानपुर। 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता अंडर-19 बालिका क्रिकेट में रविवार को खेले गए प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यूपी टीम ने बिहार को 54 रन से पराजित किया। इस जीत के साथ ही यूपी टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी मैदान पर खेले गए मुकाबले में यूपी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 147 रन बनाए। टीम से शिबू सिंह पाल व शिवी सिंह ने 45-45 रन व रेखा ने 23 रन की पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में बिहार की ओर से काजल व प्रतिभा ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में बिहार की टीम यूपी की घातक गेंदबाजी के आगे 20 ओवर में सात विकेट पर 93 रन ही बना सकी। टीम से प्रतिभा ने 18 रन बनाए और गेंदबाजी में शिवी सिंह ने तीन व ईशा पांडे ने एक विकेट लिया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने वाली कानपुर की शिवी सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। (संवाद)