{"_id":"60e3e75f8ebc3ec20a7061f1","slug":"up-bdc-s-husband-abducted-in-unnao-firing-several-rounds-to-spread-panic-police-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उन्नाव में ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी ने किया बीडीसी के पति का अपहरण, दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उन्नाव में ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी ने किया बीडीसी के पति का अपहरण, दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग
Tue, 06 Jul 2021 10:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:47 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सोमवार देर रात बीडीसी (क्षेत्र पंचायत सदस्य) के पति का अपहरण कर लिया गया। कड़ी मशक्कत पुलिस ने किसी तरह उसे बरामद कराया है।
विज्ञापन
उन्नाव के हसनगंज थाने का मामला
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव घोषित होते ही भावी प्रत्याशियों ने दांव पेंच आजमाना शुरू कर दिया है। उन्नाव के हसनगंज में बीडीसी (क्षेत्र पंचायत सदस्य) को अपने पाले में न आता देख औरास के ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी के दावेदार ने साथियों के साथ उसके पति को घर से अगवा कर लिया।
दहशत कायम करने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की। बीडीसी के पति को मुक्त कराने के लिए रातभर पुलिस चकरघिन्नी बनी रही। मशक्कत के बाद सकुशल पुलिस ने खोज निकाला है। कोतवाली क्षेत्र के ताला सराय की नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम देवी राठौर का आरोप है कि सोमवार रात 10.30 बजे औरास ब्लॉक क्षेत्र के गेरुवा निवासी भूपेंद्र सिंह 15 से 20 अज्ञात लोगों के साथ उसके घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया।
जैसे ही उसके पति राजकुमार ने दरवाजा खोला सभी उन पर टूट पड़े और मारपीटकर जबरन कार में डाल लिया। विरोध करने पर दहशत कायम करने के लिए कई राउंड फायरिंग की और फिर पति को लेकर चले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भूपेंद्र सिंह सहित 15 से 20 अज्ञात लोगों पर अपहरण, मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर अगवा युवक की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
रात में हसनगंज पुलिस औरास पहुंची। सूत्रों के अनुसार मशक्कत के बाद पुलिस ने अगवा राजकुमार को मुक्त कराया है। सीओ राजकुमार शुक्ल ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) की तहरीर पर भूपेंद्र सिंह व 15 से 20 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।