फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up ats inquire in mahoba for terror funding

आतंकियों को फंडिंग के शक में महोबा पहुंची एटीएस टीम, कई घंटे डॉक्टर से की पूछताछ

Wed, 03 Jul 2019 03:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 03 Jul 2019 03:43 AM IST
विज्ञापन
up ats inquire in mahoba for terror funding
एटीएस ने की पूछताछ

महोबा में आतंकवादियों को फंडिंग से जुड़ी एक शिकायत पर एटीएस टीम ने मंगलवार को शहर के एक डॉक्टर से पूछताछ की। डॉक्टर से पूछताछ के बाद यह टीम एक ट्रांसपोर्टर से भी मिली। शहर के कुछ लोगों से डॉक्टर व ट्रांसपोर्टर के बारे में जानकारियां भी जुटाईं। 

विज्ञापन


एटीएस की टीम कानपुर से महोबा पहुंची थी। टीम में शामिल दरोगा हसीना खातून ने डॉक्टर से करीब आधे घंटे बातचीत की। इसके बाद टीम एक ट्रांसपोर्टर के ऑफिस पहुंची। वहां भी लगभग बीस मिनट पूछताछ की। दोनों से पूछताछ और कुछ शहरियों से बातचीत कर टीम कानपुर लौट गई। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि एटीएस तक पहुंचे एक पत्र को आधार बनाकर यह पूछताछ की गई थी। पत्र में डॉक्टर व ट्रांसपोर्टर पर आंतकियों से जुड़ाव और उन्हें आर्थिक मदद देने का आरोप लगाया गया था। हालांकि, इस दौरान ऐसी कोई जानकारी एटीएस टीम के हाथ नहीं लगी, जिससे शिकायत को मजबूती मिलती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed