फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Assembly Election Result 2022, Hurt by BJP victory, SP leader tried to self-immolation

यूपी चुनाव परिणाम: भाजपा की जीत से आहत सपा नेता ने खुद को आग लगाई, हालत गंभीर

Thu, 10 Mar 2022 10:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 10 Mar 2022 10:42 PM IST
सार

एसीपी हजरतगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक नरेंद्र सिंह शाम चार बजे विधान भवन के सामने पहुंचे और अचानक खुद पर तेल उड़ेलकर आग लगा ली। पुलिस ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक सपा नेता 40 प्रतिशत झुलस गए हैं।

विज्ञापन
UP Assembly Election Result 2022, Hurt by BJP victory, SP leader tried to self-immolation
नरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के वरिष्ठ महानगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर ने भाजपा की जीत से आहत होकर लखनऊ में विधान भवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। गुरुवार को घर में उन्होंने चुनाव परिणाम के रुझान देखे। इसके बाद दोपहर में लखनऊ चले गए। उनके साथ दूसरी कार में पूर्व पार्षद दुर्गेश यादव और अन्य लोग भी थे।
विज्ञापन


पिंटू ठाकुर पेट्रोल की बोतल अपने साथ लिए थे। पुलिस कंबल डालकर जब तक आग बुझाती, तब तब उनका गला, कंधा और सीना झुलस गया था। सिविल अस्पताल में भर्ती नरेंद्र सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्गेश यादव ने बताया कि पिंटू ठाकुर की कार आगे थी।
विज्ञापन


उन्हें इस संबंध में जरा भी भनक नहीं थी। कार रुकते ही उन्होंने उतरकर आग लगा ली। पिंटू ठाकुर अपनी कार में ‘ईवीएम हैक’ नारा लिखी एक तख्ती रखे थे। पुलिस के मुताबिक प्रदेश में भाजपा की दोबारा सरकार बनने से दुखी होकर सपा नेता ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी हजरतगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक नरेंद्र सिंह शाम चार बजे विधान भवन के सामने पहुंचे और अचानक खुद पर तेल उड़ेलकर आग लगा ली। पुलिस ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक सपा नेता 40 प्रतिशत झुलस गए हैं।

पुलिस के अनुसार पिंटू ठाकुर अस्पताल जाते समय चिल्ला रहे थे कि भाजपा की दोबारा सरकार बनने से दुखी हैं। वहीं भाजपा की दोबारा सरकार बनने के रुझान आने के साथ ही भाजपा कार्यालय और विधान भवन के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी थी। ऐसे में भारी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में आत्मदाह के प्रयास से सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है। पिंटू ठाकुर पुराने सपा कार्यकर्ता हैं। पूर्व विधायक स्व. श्याम मिश्रा के दामाद हैं। विभिन्न विभागों में ठेेकेदारी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed