फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Assembly Election 2022 Kanpur City Live Debates and Discussions Coverage News Updates in Hindi

UP Election 2022 Live: कानपुर में सपा, बसपा, कांग्रेस और आप ने योगी सरकार पर निशाना साधा, पढ़िए भाजपा ने क्या जवाब दिया?

Mon, 27 Dec 2021 06:41 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 27 Dec 2021 06:41 PM IST
सार

चाय पर चर्चा, युवाओं और महिलाओं से संवाद के बाद अब 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' कानपुर के राजनीतिक दलों के बीच पहुंचा। अलग-अलग पार्टी के नेताओं ने यहां कई मुद्दों पर अपनी बात की। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Kanpur City Live Debates and Discussions Coverage News Updates in Hindi
कानपुर में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते राजनीतिक दल के नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बसपा और आम आदमी पार्टी ने योगी सरकार पर कई मुद्दों को लेकर घेरा। आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने कोई काम नहीं किया। विकास, महंगाई, रोजगार समेत कई मसलों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। वहीं, भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए विकास कार्यों की गिनती कराई। पढ़िए चुनावी चर्चा में नेताओं ने क्या कहा? 
विज्ञापन

किन मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा?

UP Assembly Election 2022 Kanpur City Live Debates and Discussions Coverage News Updates in Hindi
कानपुर में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते राजनीतिक दल के नेता। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता ने चुनावी चर्चा में सरकार के कामकाज की गिनती कराई। कहा कि जब से योगी सरकार आई तब से जनता के लिए काम हुए हैं। गुंडाराज खत्म किया गया। 1.52 हजार गरीब बहनों का विवाह कराया गया। एक लाख से ज्यादा गरीब वर्ग के लोगों को पक्का मकान दिया गया। ढ़ाई लाख से ज्यादा महिलाओं को स्वरोजगार देने का काम हुआ। ओडीओपी के तहत ढ़ाई करोड़ से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया गया। किसानों का कर्ज माफ हुअस। गौ वंश को सुरक्षित करने का काम भाजपा सरकार ने किया। 

सपा नेता द्वारा मेट्रो के उद्घाटन पर पैसे खर्च करने के आरोपों का भाजपा नेता ने जवाब दिया। कहा कि जनता के पैसों की बर्बादी तब हुई थी जब सैफई में नाच-गाना कराया जाता था। जनता के पैसों की बर्बादी तब हुई थी जब कब्रिस्तान की बाउंड्री बनवाई गई। भाजपा नेता ने सपा और बसपा पर भी पलटवार किया। कहा कि इन लोगों की सरकार में यमुना और आगरा एक्सप्रेस-वे बना और ये दोनों भ्रष्टाचार से युक्त था। 

कांग्रेस के सवाल पर भाजपा ने जवाब दिया। कहा कि कांग्रेस पूरे देश से साफ होती जा रही है। विकास देखना है तो काशी कॉरिडोर देख लें। भाजपा नेता ने कहा, अपराधियों का एनकाउंटर हुआ। सपा, कांग्रेस और बसपा ने यूपी को दंगों का प्रदेश बना दिया था। जब से योगी की सरकार आई है, तब से दंगे खत्म हो गए हैं। योगी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ है। जिस तरह से हिंदू भाई दीवाली और होली मनाते हैं, उसी तरह मुस्लिम भाई ईद मनाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष ने क्या आरोप लगाए? 

UP Assembly Election 2022 Kanpur City Live Debates and Discussions Coverage News Updates in Hindi
कानपुर में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते राजनीतिक दल के नेता। - फोटो : अमर उजाला
1. समाजवादी पार्टी ने क्या कहा?
समाजवादी पार्टी के नेता ने कहा कि इस बार चुनाव में सपा का मुद्दा महंगाई, बेरोजगारी और विकास का होगा। इन्हीं मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी आम लोगों के बीच जाएगी। सपा नेता ने भाजपा पर जनता के पैसों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। कहा कि जिस मेट्रो का उद्घाटन अखिलेश यादव कर चुके हैं, अब फिर से पैसे खर्च करके उसका उद्घाटन करवाया जा रहा है।

समाजवादी पार्टी के नेता ने कहा कि भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया है। जो काम हुए हैं, वो समाजवादी पार्टी के सरकार में हुए हैं। यहां मेट्रो बनवाने का काम सपा सरकार ने किया था। गंगा बैराज पर सपा ने पुल बनवाया था। 

2. कांग्रेस ने क्या कहा?
कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा के लोग कहते हैं कि उत्तर प्रदेश बदल रहा है। हां, उत्तर प्रदेश हाथरस में बदला हुआ दिखाई दिया। यहां जिस तरह से बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ और रात में पीड़िता को पुलिस ने जला दिया। लखीमपुर खीरी में बदलता हुआ यूपी दिखाई दिया। यहां मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचलकर मार डाला। कानपुर के युवक को पुलिस ने पीट-पीटकर मार डाला। ये बदलता हुआ यूपी ही है। 

कांग्रेस नेता ने ये भी कहा कि उन्होंने पीएम मोदी को निमंत्रण दिया है कि वह कानपुर की गंगा में नहाकर देखें कि कितना गंगा को बदल दिया है। जिसकी कमाई 30 दिन तक होती थी, आज केवल 20 दिन की कमाई रह गई है। चालान के नाम पर आम लोगों को लूटा जा रहा है। 

3. बसपा ने क्या कहा?
बसपा नेता ने कहा कि सपा और भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि मायावती की सरकार में कोई दंगे नहीं हुए थे। मायावती का शासन सबसे अच्छा रहा है। कानपुर को मैनचेस्टर कहा जाता था, लेकिन आज सब बर्बाद हो गया। युवा बेरोजगार हैं। उत्तर प्रदेश में सबसे पहला यमुना एक्सप्रेस-वे मायावती ने शिलान्यास किया। 

आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि अब पब्लिक ईमानदार सरकार चाहती है। ये लोग केवल एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं। यूपी में सरकार बनी तो 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। 24 घंटे बिजली दी जाएगी। पुराने बिल माफ कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed