फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: After failing in rape, the girl was thrown into a dry well, found injured after 43 hours

यूपी: दुष्कर्म में असफल होने पर बच्ची को सूखे कुएं में फेंका, 43 घंटे बाद घायल अवस्था में मिली

Wed, 03 Mar 2021 12:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 03 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
UP: After failing in rape, the girl was thrown into a dry well, found injured after 43 hours
इसी कुएं से मिली थी बच्ची - फोटो : amar ujala
कानपुर के बिल्हौर में दुष्कर्म में असफल होने पर युवक 10 साल की बच्ची को खंडहरनुमा घर के सूखे कुएं में फेंककर भाग गया। छानबीन में लगी पुलिस करीब 43 घंटे बाद मंगलवार तड़के बच्ची को ढूंढ सकी। घायल बच्ची ने बताया कि युवक ने उसे पीटा, कपड़े फाड़े और गलत काम करने का विरोध करने पर पत्थर मारने के बाद कुएं में फेंक दिया।
विज्ञापन


ऊपर से पॉलिथीन और कांटे डाल दिए। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इंसपेक्टर बिल्हौर संतोष सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की बच्ची माता-पिता के साथ रविवार शाम को खेत गई थी। इसके बाद वह लापता हो गई। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद बच्ची की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन

डॉग स्क्वाड टीम भी जब कहीं सुराग नहीं लगा पाई तो मंगलवार तड़के दरोगा प्रेम कुमार के नेतृत्व में गांव के ही कुओं और खंडहरों में खोजबीन शुरू की गई। सुबह करीब नौ बजे खजांची शुक्ला के पुराने घर के कुएं से बच्ची के रोने और पापा-मम्मी बुलाने की आवाज आई। इसके बाद बच्ची को बाहर निकाला गया। बच्ची ने बैड़ी अलीपुर निवासी सत्यम का नाम लेकर पूरी घटना बताई।

बच्ची के चेहरे पर गंभीर चोट और सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे सीएचसी बिल्हौर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हैलट भेजा गया। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार और सीओ बिल्हौर राजेश कुमार ने भी बच्ची से पूछताछ की। इसके बाद गांव के बाहर खेतों में छिपे आरोपी सत्यम को दबोच लिया। सत्यम ने अपना जुर्म भी कबूल किया है। 
फोटो 02 डीएचटीबीएलआरपी 5 परिचय- कुआं जिसमें फेंकी गई बच्ची

पुलिस अफसर बोले, हत्या की थी साजिश
रेस्क्यू टीम में लगे पुलिस वालों की मानें तो आरोपी ने बच्ची के हत्या की पूरी साजिश रच ली थी लेकिन पुलिस के चौकन्ना होने की वजह से वह वारदात को अंजाम नहीं दे पाया। इसके चलते बच्ची को सत्यम ने बैड़ी गांव के मध्य में बने अपने ही पुराने घर के कुएं में फेंक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed