फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: ACMO Dr. Subodh Prakash suspended on charges of corruption

UP: भ्रष्टाचार के आरोप में एसीएमओ डॉ सुबोध प्रकाश निलंबित, डिप्टी सीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई

Thu, 24 Jul 2025 09:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 24 Jul 2025 09:33 PM IST
सार

भ्रष्टाचार के आरोप में एसीएमओ डॉ. सुबोध प्रकाश को निलंबित कर दिया गया है। प्रमुख सचिव ने मामले में जांच शुरू की, विभागीय कार्रवाई भी होगी।

विज्ञापन
UP: ACMO Dr. Subodh Prakash suspended on charges of corruption
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भ्रष्टाचार के आरोप में एसीएमओ डॉ. सुबोध प्रकाश को निलंबित कर दिया गया। डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर प्रमुख सचिव ने कार्रवाई की है। इसके साथ ही अन्य विभागीय कार्रवाई भी होगी। डॉ. सुबोध के मामले में चीफ फार्मासिस्ट अवनीश शुक्ला और वित्त एवं लेखाधिकारी वंदना सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि एसीएमओ, चीफ फार्मासिस्ट और वित्त एवं लेखाधिकारी की शिकायत सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने 17 जून को मुख्यमंत्री को भेजे अपने पत्र में की थी।
विज्ञापन


डॉ. सुबोध पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरूपयोग किया। विभिन्न सप्लायरों से साठगांठ कर वित्तीय अनियमिततायें की गईं एवं भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। नवंबर 2024 में डॉ. सुबोध ने चीफ फार्मासिस्ट अवनीश कुमार शुक्ला, वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी डॉ.वंदना सिंह के साथ अपने पद का गलत इस्तेमाल किया। इसके अलावा एनआरएचएम प्रकरण में सीबीआई चार्ज सीटेड फर्म आचार्य नगर के प्रोपाइटर मेसर्स जेएम फार्मा से मिलीभगत करके जेम पोर्टल और अभिलेखों में हेराफेरी की गई। अधोमानक सामग्री प्राप्त कर नियम विरूद्ध तरीके से 1.60 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान करने का कुचक्र रचा गया।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने पर सीएमओ डॉ. नेमी ने मामले की जांच कराई। दोषी पाए जाने पर डॉ. सुबोध को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निलंबित करने के आदेश प्रमुख सचिव को दिए। साथ ही विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है। आरोपी चीफ फार्मासिस्ट एवं वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी के विरूद्ध भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सुबोध प्रकाश यादव की तैनाती वर्ष 2003 में कानपुर की गई थी। उन्हें यहां अलीगढ़ से स्थानांतरित किया गया। उनकी नियुक्ति परामर्शदाता पद पर की गई थी। वर्ष 2019 में उनकी लेवल-4 में पदोन्नति हुई। इसके बावजूद अफसरों ने डॉ. सुबोध का स्थानांतरण नहीं किया। उन्हें कानपुर नगर में ही एसीएमओ के पद पर तैनाती दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed