फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Accused of rape with a minor, arrested in an police encounter

यूपी: मासूम से हैवानियत का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, नशे में धुत होकर की थी दरिंदगी 

Thu, 20 Jan 2022 05:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 20 Jan 2022 05:02 PM IST
सार

कानपुर में आठ साल की बच्ची से हैवानियत करने के आरोपी आकाश गौड़ को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बचने की जुगत में लगा हुआ था।

विज्ञापन
UP: Accused of rape with a minor, arrested in an police encounter
घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बारासिरोही में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी आकाश गौड़ को बुधवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बारासिरोही नहर के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी।  प्राथमिकी उपचार के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

 

पूछताछ में आरोपी बोला कि वह पोर्न देखता रहता था। इसलिए उसको सनक चढ़ गई और वारदात को अंजाम दे डाला। बारासिरोही निवासी आकाश ने सोमवार देर शाम बच्ची को अगवा कर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया था। एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।

विज्ञापन

 

एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में टीमें आकाश की खोजबीन कर रही थीं तभी बुधवार तड़के बारासिरोही नहर के पास आकाश दिखाई पड़ा। जब पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया तो उसने उन पर गोली चला दी। इस मुठभेड़ में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


नशे में धुत होकर की थी हैवानियत
पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूली है। उसने बताया कि उस शाम वह शराब के नशे में धुत था। मोबाइल पर पोर्न वीडियो देख रहा था। तभी उसको सनक चढ़ गई। उसको समझ नहीं आ रहा था। बच्ची दिखी तो उसको उठा ले गया और दुष्कर्म किया। जब वह खून से लथपथ हो गई तो छोड़कर भाग गया था। 

बाल कटवाए, दाढ़ी-मूंछ हटाई
आरोपी बचने की हर जुगत में लगा हुआ था। वारदात के बाद उसने अपनी बाल कटवा लिए थे। साथ में दाढ़ी-मूंछ भी हटा दी थी। जिससे वह जल्दी में पहचान में न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed