फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   UP: A gang that used to dupe people on the pretext of marriage was caught

UP: शादी का झांसा देकर ठगने वाला गिरोह चढ़ा हत्थे, जालौन की युवती बनती थी दुल्हन, सजेती की महिला बनती थी मां

Mon, 23 Dec 2024 08:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Dec 2024 08:21 PM IST
सार

शादी का झांसा देकर ठगने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। गिरोह अब तक छह लोगों को ठग चुका है। बुंदेलखंड व कानपुर के आसपास के जिलों में इनका नेटवर्क है।

विज्ञापन
UP: A gang that used to dupe people on the pretext of marriage was caught
देहात कोतवाली में गिरफ्तार शादी का झांसा देकर ठगने वाला गिरोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड और कानपुर के आसपास के जिलों में शादी का झांसा देकर लोगों को ठगने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने गिरोह में शामिल दो महिलाओं समेत चार को पकड़ लिया। गिरोह नोटरी के माध्यम से शादी कराते थे और रुपये और जेवर लेकर चंपत हो जाते थे। गिरोह में शामिल जालौन की युवती दुल्हन बनती थी।
विज्ञापन




देहात कोतवाली के जमालपुर गांव निवासी शंकर उपाध्याय ने कोतवाली में तहरीर दी,। बताया कि शादी कराने के नाम पर उससे ठगी की जा रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच की तो मामला सच निकला। रविवार को महोखर गांव चौराहे से पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ऐसे लोगों को शिकार बनाते थे, जिनकी शादी नहीं हो रही होती है। ऐसे व्यक्तियों से शादी कराने के नाम पर पैसा लेकर गिरोह की युवती से शादी करा देते थे। कुछ दिन रुकने के बाद मौका पाकर युवती घर के जेवर और रुपये लेकर भाग जाती थी।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि गिराेह में शामिल बदौसा थाना क्षेत्र के बरछा गांव निवासी विमलेश वर्मा, कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के निबियाखेड़ा गांव निवासी धर्मेंद्र प्रजापति, सजेती की संजना और जालौन के माधौगढ़ की ज्योति को पकड़ा है। जालौन की ज्योति दुल्हन बनती थी। संजना उसकी मां बनती थी। नोटरी से शादी कराई जाती थी। ज्योति और संजना के मोबाइल से गिरोह में शामिल तीन से चार और युवतियों का भी पता चला है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। अब तक इस गिरोह ने छह लोगों को ठगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के पास से चार मोबाइल, पांच हजार रुपये और दो आधार कार्ड बरामद
देहात कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड व पांच हजार रुपये बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी टीम में एसआई दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल जावेद अली, कांस्टेबल मंजीत सिंह व अवंतिका कुशवाहा शामिल रहे।

 

आधार कार्ड न देने पर हुआ ठगी का अहसास
देहात कोतवाली में जमालपुर गांव निवासी पीड़ित शंकर उपाध्याय (37) ने बताया कि उसकी शादी नहीं हो रही थी। एक माह पूर्व उसकी मुलाकात बदौसा थाना क्षेत्र के बरछा गांव निवासी विमलेश वर्मा से हुई। उसने शादी कराने की बात कही थी। कहा कि उसके संपर्क में कई लड़कियां हैं। वह शादी कराने का काम करता है, लेकिन डेढ़ लाख रुपये खर्च करना पड़ेगा। वह झांसे में आ गया। 21 दिसंबर को विमलेश वर्मा ने कहा कि बांदा कचहरी आ जाओ मैं लड़की लेकर आया हूं। तुम लड़की पसंद कर लो। जब वह बांदा कचहरी पहुंचा तो उसके साथ विमलेश व अन्य लोग थे। उन्होंने डेढ़ लाख रुपये मांगे। लड़की का ठिकाना पता लगाने के लिए आधार कार्ड मांगा तो दूसरे लोगों के नाम पता दिए थे। इससे ठगी का एहसास हो गया था, तब उसने देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

फर्रुखाबाद, उरई, कानपुर के लोग भी शिकार
देहात कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि इस गिरोह के ठगी के शिकार फर्रूखाबाद, उरई, मध्य प्रदेश के शेवपुर, कानपुर, बांदा के दो लोग हैं। दलाल विमलेश वर्मा अतर्रा निवासी व्यक्ति की शादी कराने में जेल भी जा चुका है। पुलिस संबंधित जिलों से रिकार्ड मंगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed