{"_id":"6671bf41df2a046b620664be","slug":"up-62-people-died-due-to-heat-in-bundelkhand-and-kanpur-division-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बुंदेलखंड व कानपुर मंडल में गर्मी से 64 की मौत, गर्म हवाओं ने सभी को झकझोरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बुंदेलखंड व कानपुर मंडल में गर्मी से 64 की मौत, गर्म हवाओं ने सभी को झकझोरा
Tue, 18 Jun 2024 10:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 18 Jun 2024 10:41 PM IST
सार
Weather Update: भीषण गर्मी से कानपुर और आसपास के जिलों में मौतों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार को गर्मी से 64 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
जान ले रही गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुंदेलखंड और कानपुर मंडल में मंगलवार को गर्मी के चलते 64 लोगों की मौत हो गई। इनमें बांदा में 13, फतेहपुर में 12, कानपुर में 11, हमीरपुर में 10, चित्रकूट में 10, महोबा में पांच और इटावा में तीन लोगों की जान गई। लू और गर्मी की चपेट में आकर मरने वालों में ज्यादातर या तो किसान थे या फिर रोज कमाने-खाने वाले ऐसे कामगार जो घर से बाहर निकले थे।
इनमें से कई लोग तो रास्ते में ही अचेत होकर गिर गए और दम तोड़ दिया। हालांकि ज्यादातर जिलों में प्रशासन इनमें से किसी की भी लू से मौत मानने को तैयार नहीं है। इसलिए मृतकों के आश्रितों को मुआवजा नहीं मिल सका। अभी तक लू से मौत के मामले में चित्रकूट में तीन, औरैया में एक, महोबा में सिर्फ चार लोगों को मुआवजा दिया गया है।
ये बरतें एहतियात
- बिना जरूरत धूप में बाहर न निकलें।
- पानी बराबर पीते रहें, बाहर निकलें तो पानी की बोतल साथ रखें।
- एसी या कूलर वाले ठंड कमरे से अचानक बाहर धूप में न आएं।
- तरल पदार्थों का सेवन करें, मौसमी फल खाएं।
- धूप में सिर अंगोछा बांधे रहें या सूती कपड़ा रख लें।
- पुराने रोगी अपनी दवाएं समय से लें।
- आम का पना, बेल का शरबत, शिकंजी लें।