फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao YouTuber Cas  Anurag fond of expensive cars claimed to earn as much as price of luxury car every month

Unnao YouTuber Case: महंगी गाड़ियों का शौकीन अनुराग, बोला था- हर महीने एक लग्जरी कार जितनी कमाई, पढ़ें मामला

Wed, 24 Dec 2025 12:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 24 Dec 2025 12:12 PM IST
सार

Unnao News: सट्टेबाजी के आरोप में घिरे यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के ठिकानों से ईडी ने चार लग्जरी कारें और 3.5 करोड़ की जमीन के कागजात जब्त किए है। इसके अलावा दुबई में निवेश के भी सुराग मिले हैं।

विज्ञापन
Unnao YouTuber Cas  Anurag fond of expensive cars claimed to earn as much as price of luxury car every month
अपनी बीएमडब्ल्यू कार के साथ अनुराग द्विवेदी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जिस यूट्यूबर व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ कार्रवाई की है वह अवैध सट्टेबाजी और ऑनलाइन जुएं में आठ साल में फर्श से अर्श पर पहुंच गया। कभी साइकिल से चलने वाला अनुराग महंगी गाड़ियों का शौकीन है। हालांकि गाड़ियां अपनी कंपनी के नाम से खरीदीं। उसने अपने नाम से कोई अचल संपत्ति भी नहीं बनाई। पांच साल में माता-पिता के नाम करीब 3.5 करोड़ की जमीन खरीदी। इसमें खेत और नवाबगंज में तीन प्लॉट हैं लखनऊ अंसल सिटी के पास 2018 में मकान लिया उसमें वह पिता का साझीदार है।

विज्ञापन

जमीनों के कागजात और लखनऊ वाले घर में मिली चारों गाड़ियां ईडी ने कब्जे में ले ली हैं। मालूम हो कि ईडी ने अवैध सट्टेबाजी और ऑनलाइन जुए में लिप्त यूट्यूबर व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग द्विवेदी के उन्नाव के नवाबगंज ब्लाक के खजूर गांव के पैतृक मकान के अलावा नवाबगंज कस्बा और लखनऊ और दिल्ली सहित दस ठिकानों पर बुधवार को एक साथ छापा मारा था। लखनऊ स्थित घर में मिलीं चार लग्जरी कार और दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस व पिता व चाचा के यहां मिली नकदी व खरीदी गई जमीनों के कागजात जब्त किए थे।

विज्ञापन

पांच साल में करीब 15 बीघा जमीन और नवाबगंज कस्बे में तीन प्लाट खरीदें
ईडी का दावा है कि दस्तावेजों से अनुराग का हवाला के जरिए दुबई सहित अन्य स्थानों में रियल एस्टेट में निवेश का खुलासा हुआ है। नवाबगंज कस्बे में मेडिकल स्टोर चलाने वाले व गांव के पूर्व प्रधान रहे पिता लक्ष्मीनाथ द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने पांच साल में करीब 15 बीघा जमीन और नवाबगंज कस्बे में तीन प्लाट खरीदें हैं। जिनकी कीमत करीब साढे तीन करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि ईडी के अधिकारी जमीन के कागजात ले गए हैं। पिता के अनुसार ईडी दवा कंपनी व मेडिकल स्टोर से बिक्री के उनके घर में रखे 13 लाख रुपये और मोबाइल फोन भी ले गई है।

विज्ञापन

Unnao YouTuber Cas  Anurag fond of expensive cars claimed to earn as much as price of luxury car every month
मर्सडीज बेंज कार खरीदने के दौरान अनुराग द्विवेदी का फोटो - फोटो : amar ujala

जांच में ईडी का पूरा सहयोग करेंगे
पिता के अनुसार अनुराग के नाम एक बिस्वा भी जमीन नही है। उनके (पिता) व अनुराग के संयुक्त नाम से लखनऊ में अंसल सिटी के पास 2500 वर्ग फीट का एक मकान है वह 2018 से एग्रीमेंट पर है अभी उसका बैनामा नही हुआ है। अनुराग को सिर्फ महंगी गाड़ियों का शौक है, यह गाड़ियां भी उसकी डीएसडी स्पोर्ट इंडिया लिमिटेड के नाम की कंपनी के नाम हैं। अनुराग के पिता ने बताया कि अब तो ईडी के सम्मन का इंतजार है जब भी सम्मन मिलेगा, तो चल, अचल संपत्ति से संबंधित प्रपत्र प्रस्तुत करेंगे। उनका दावा है कि उन्होंंने व उनके बेटे ने कोई गैर कानूनी काम नहीं किया है। जांच में ईडी का पूरा सहयोग करेंगे।

विज्ञापन

चाचा के घर में ईडी को मिले 7.5 लाख रुपये
ईडी ने अनुराग के चाचा नृपेंद्रनाथ द्विवेदी के घर में भी जांच की थी। उनके घर में ईडी को 7.5 लाख रुपये मिले थे। चाचा ने बताया कि इनमें करीब पचास हजार रुपए कस्बे में 22 दिसंबर से शुरू होने जा रही भागवत कथा आयोजन के चंदे का है और ढाई लाख रुपये नवाबगंज स्थिति दुर्गा मंदिर सेवा समिति का है। यह ढाई लाख रुपये मंदिर की बारादरी की जर्जर छत को तोड़कर नई छत बनवाने के लिए रखा था। नृपेंद्रनाथ मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारी हैं और मंदिर के रखरखाव का काम वही देखते हैं।

Unnao YouTuber Cas  Anurag fond of expensive cars claimed to earn as much as price of luxury car every month
कभी साइकिल से चलने वाला अनुराग द्विवेदी अब लग्जरी गाड़ियों का शौकीन - फोटो : amar ujala

16 बैंक खातों की रकम निकसी पर रोक
जांच के दौरान ईडी की टीम ने अनुराग द्विवेदी के पिता लक्ष्मीनाथ द्विवेदी के मेडिकल स्टोर के करंट अकाउंट सहित परिवार के अन्य सदस्यों के 16 बैंक खाते सीज कर दिए हैं। एचडीएफसी बैंक स्थित मेडिकल स्टोर का खाता भी सीज करा दिया है। हालांकि थोक दवा एजेंसी का खाता चालू है।

हर महीने एक लग्जरी गाड़ी भर की कमाई का दावा
सोशल मीडिया पर वायरल अनुराग का एक प्रमोशनल इंटरव्यू खूब चर्चा में है। इस वीडियो में इंटरव्यू ले रही महिला जब उनसे उनकी एक महीने की कमाई के बारे में पूछतीं हैं, तो वह बेबाकी से बताता है कि एक लग्जरी कार भर की कमाई, तो कर ही लेता है। लग्जरी यानी बहुत अच्छी गाड़ी। इस इंटरव्यू में वह बताता है कि सरकारी नौकरी या पापा का मेडिकल स्टोर में चलाने की सोच कभी नहीं रही। 2016 में पापा से एक साल मांगे थे और उन्होंने जो भरोसा किया उसी के बल पर इस ऊंचाई तक पहुंचा।

Unnao YouTuber Cas  Anurag fond of expensive cars claimed to earn as much as price of luxury car every month
अपनी लग्जरी कार के साथ अनुराग द्विवेदी - फोटो : amar ujala

22 अगस्त 2025 से पहले वैध था एप
वह बताता है कि कभी-कभी सोचता हूं कि क्रिकेट की जो जानकारी उसे आज है, पहले होती तो उन्हें (देश के बड़े उद्यमियों के नाम) नौकरी पर रख लेता। साथ के लोगों ने बताया कि क्रिकेट के बारे में जानकारी लेकर ये लोग खुद रुपया बनाते हैं। इसके बाद उसने डीएसडी स्पोर्ट्स इंडिया लिमिटेड नाम की कंपनी बनाई और कई और कंपनियों से जुड़ा। उसने बताया कि फेंटसी स्पोर्ट्स एप जिसे आज अवैध बताया जा रहा है 22 अगस्त 2025 से पहले वैध था। नया कानून बनने के बाद उसे अवैध घोषित किया गया। उसने जो भी कमाई की पहले की जो कानूनी रूप से सही है और उस कमाई की एक-एक पाई का हिसाब देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed