{"_id":"6a5d02b34681f124cd0a142b","slug":"unnao-youth-beats-up-female-student-for-not-talking-on-mobile-phone-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: माेबाइल पर बात न करने पर युवक ने छात्रा को पीटा, पीड़िता बोली- एकतरफा प्यार कर शादी का बनाता है दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: माेबाइल पर बात न करने पर युवक ने छात्रा को पीटा, पीड़िता बोली- एकतरफा प्यार कर शादी का बनाता है दबाव
Mon, 20 Jul 2026 12:29 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गौरी निवासी छात्रा ने गांव के युवक पर मोबाइल से बात और शादी की बात न मानने पर मारपीट का आरोप लगाया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि पड़ोसी नितिन जबरन मोबाइल से बात करने का दबाव बनाने के साथ एकतरफा प्यार कर शादी करने की बात कहता है।
विज्ञापन
18 जुलाई की शाम 5:30 बजे स्कूल से घर जाते समय नितिन ने रास्ते में रोककर गालीगलौज की। विरोध पर मारपीट की और शादी न करने पर जान से मार डालने की धमकी दी। कोतवाल अरविंद कुमार कटियार ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन