{"_id":"670e90a0088489cc5a024a84","slug":"unnao-uppcl-chairman-sought-investigation-report-soon-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: यूपीपीसीएल के चेयरमैन ने जल्द मांगी जांच रिपोर्ट, ज्यादा बिल आने पर शुभम ने कर ली थी खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: यूपीपीसीएल के चेयरमैन ने जल्द मांगी जांच रिपोर्ट, ज्यादा बिल आने पर शुभम ने कर ली थी खुदकुशी
Tue, 15 Oct 2024 09:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 15 Oct 2024 09:27 PM IST
विज्ञापन
शुभम राजपूत की फाइल फोटो व घटना की जानकारी देता पिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुभम के खुदकुशी प्रकरण में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (यूपीपीसीएल) के चेयरमैन आशीष गोयल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विभागीय अफसरों से मामले की जानकारी ली। उन्होंने प्रकरण में चल रही जांच को जल्द पूरा करके रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।
अचलगंज के कुशलपुर निवासी शुभम ने नौ अक्तूबर को ज्यादा बिजली बिल आने से आहत होकर खुदकुशी कर ली थी। मामले में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अधिशासी अभियंता द्वितीय सूर्योदय कुमार वर्मा, जेई रवि यादव और जेई आशीष सिंह को निलंबित कर दिया था। वहीं, मामले की गंभीरता को लेकर मुख्य अभियंता रामप्रीत प्रसाद ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी थी।
लंबी छुट्टी पर गए अधीक्षण अभियंता
खुदकुशी प्रकरण से बिजली विभाग की किरकिरी होने के बाद अधीक्षण अभियंता एसके चौधरी लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। उनके स्थान पर सेकेंडरी वर्क्स लखनऊ के एक्सईएन नेकराम सिंह को चार्ज दिया गया है। उधर, निलंबित किए गए अधिकारियों ने संबद्ध किए गए कार्यालयों में ज्वाइन कर लिया है।