फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Two teenagers misbehaved with a five-year-old child

उन्नाव: पांच साल के बच्चे से दो किशोरों ने किया कुकर्म, मासूम की मां ने एसपी से की मामले की शिकायत, मुकदमा दर्ज

Thu, 12 May 2022 09:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 12 May 2022 09:32 PM IST
विज्ञापन
Unnao: Two teenagers misbehaved with a five-year-old child
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्नाव जिले के चकलवंशी में आसीवन थानाक्षेत्र के एक गांव में पांच वर्ष के बच्चे के साथ दो किशोरों ने कुकर्म किया। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की मांग की। महिला का आरोप है कि थाने के एक दरोगा बच्चे से मामले को छिपाने की भी बात कही।

विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर आरोपी किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्ष के बच्चे की मां ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि 11 मई को उनका बेटा गांव से करीब 500 मीटर दूर शारदा नहर के पास खेल रहा था। शाम चार बजे गांव के दो किशोर उसके बेटे को पंचायत भवन ले गए और वहां उसके साथ कुकर्म किया।
विज्ञापन


बेटे के चिल्लाने पर गांव का एक लड़का पहुंचा तब तक दोनों किशोर भाग निकले। बेटे ने घर पहुंचकर जानकारी दी। वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने सुलह का दबाव बनाया। मां ने एक दरोगा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने पीड़ित बच्चे को 100 रुपये देकर कुकर्म की बात किसी से न बताने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे का बिना मेडिकल कराए रात लगभग एक बजे उसे घर भेज दिया। गुरुवार को मां ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी दिनेश त्रिपाठी के निर्देश पर हरकत में आए थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने दोनों आरोपी किशोरों के खिलाफ कुकर्म, पॉक्सो, धमकी व एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed