फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Two died and one injured in road accidents

उन्नाव: सड़क हादसों में दो की दर्दनाक मौत, एक घायल

Mon, 21 Feb 2022 12:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Feb 2022 12:01 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में हुए सड़क हादसाों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Unnao: Two died and one injured in road accidents
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में मौरावां और बारासगवर थाना क्षेत्र में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पहली घटना मौरावां-गुरुबक्सगंज मार्ग पर अकोहरी गांव के पास हुई। सड़क पार कर रहे छुट्टा मवेशी से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे रायबरेली खीरो थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी सोनू यादव (24) की मौत हो गई, जबकि साथी रामपुर गांव निवासी उमेश कुमार घायल हो गया। हादसे के वक्त सोनू अपने दोस्त उमेश के मधुबनखेड़ा सिसेंडी लखनऊ में रहने वाली बहन के घर से अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन


हेलमेट न लगा होने से दोनों के सिर में गंभीर चोट आई। सोनू की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उमेश को कानपुर हैलट में भर्ती कराया गया है। दूसरी घटना में बारासगवर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी 49 वर्षीय किसान संतोष कुमार को देर रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में संतोष की मौत हो गई। रात में वह खेत सींचकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed