{"_id":"5f36c599fd4fca645a457571","slug":"unnao-truck-and-car-collison-old-man-father-dies-and-son-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: ट्रक की टक्कर से, कार सवार वृद्ध की मौत, बेटा घायल, मौत की खबर सुनते परिजन बदबवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: ट्रक की टक्कर से, कार सवार वृद्ध की मौत, बेटा घायल, मौत की खबर सुनते परिजन बदबवास
Sat, 15 Aug 2020 12:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्नाव जिले के आसीवन थाना क्षेत्र अंतर्गत चकलवंशी-संडीला मार्ग पर कस्बा हैदराबाद मोड़ के पास शुक्रवार सुबह ट्रक से कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि कार चला रहा उसका बेटा घायल हो गया। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे सीएचसी मियागंज में भर्ती कराया गया।
जबकि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक को छोड़कर चालक भाग निकला। कार सवार पिता की मौत और बेटे की घायल होने की सूचना पर परिजन बदहवास हो गए। आसीवन थानाक्षेत्र के नगर पंचायत हैदराबाद के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी होरीलाल (60) पुत्र रज्जू सिंह अपने बेटे मनोज (35) के साथ कार से इसी थानाक्षेत्र गौराकला गांव में किसान सुरेश के खेत में बोरिंग करने के लिए गए थे।

किसान सुरेश के खेत में न मिलने पर पिता-पुत्र कार से घर लौट रहे थे। चकलवंशी-संडीला मार्ग पर शुक्रवार सुबह लगभग 7 बजे पौशाला हैदराबाद मोड़ के समीप चकलवंशी से संडीला की ओर डस्ट लादकर जा रहे ट्रक की कार से आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
हादसे में कार सवार वृद्ध होरीलाल की मौत हो गई जबकि कार चला रहा उसका बेटा मनोज घायल हो गया। ग्रामीणाें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मनोज को सीएचसी मियागंज में भर्ती कराया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन होरीलाल का शव देख बदहवास हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक बोरिंग मिस्त्री के साथ ही खेती-किसानी का काम करता था।
10 वर्ष पहले पत्नी की हो चुकी है मौत
मृतक होरीलाल की पत्नी लक्ष्मी की दस वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। मृतक का एक पुत्र मनोज है। दो बेटियों में सुनीता व अनीता की शादी हो चुकी है। पिता की मौत की सूचना पर वह भी मौके पर पहुंचीं और शव देख बिलख उठीं। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई गंगाराम, राजेंद्र सिंह व रामशंकर का भी रोकर बुरा हाल है। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।