{"_id":"66bcab5ec0d5ef0f53068a71","slug":"unnao-sp-took-action-against-the-two-constables-who-clashed-with-each-other-over-a-love-affair-with-a-woman-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: महिला से प्रेम प्रसंग में आपस में भिड़ने वाले दोनों सिपाही लाइन हाजिर, पढ़ें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: महिला से प्रेम प्रसंग में आपस में भिड़ने वाले दोनों सिपाही लाइन हाजिर, पढ़ें मामला
Wed, 14 Aug 2024 06:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 14 Aug 2024 06:34 PM IST
सार
उन्नाव जिले के बीघापुर में एक महिला से प्रेम प्रसंग को लेकर चौकी में तैनात दो सिपाहियों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा की गाली-गलौज और मारपीट तक हो गई। एसपी ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उन्नाज जिले में बीघापुर के निबई चौकी में तैनात दो सिपाहियों के बीच महिला से प्रेम प्रसंग को लेकर आपस में झगड़ने वाले दोनों सिपाहियों को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। सीओ की जांच रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है। महिला से भी थाने में भी पूछताछ की गई।
थानाक्षेत्र के निबई चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल संजय सिंह और कांस्टेबल रामकेश यादव का पास के एक गांव निवासी महिला से नजदीकियां थीं। सिपाहियों का काफी समय से उसके घर भी आना जाना था, लेकिन दोनों इस बात से अनजान थे। 12 अगस्त की रात जब दोनों सिपाहियों को इसका पता चला तो एक-दूसरे को महिला से दूर रहने की धमकी दी तो विवाद शुरू हो गया। गाली गलौज से बात हाथापाई तक पहुंच गई। प्रकरण की जानकारी पर दोनों सिपाहियों को चौकी से हटाकर बीघापुर थाने भेज दिया गया। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना के निर्देश पर सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने जांच की। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने बुधवार को दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।