फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao scandal: another voice raised against Kuldeep Sengar

उन्नाव कांड: बाहुबली विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ उठी एक और आवाज, अब लगा ये आरोप

Mon, 19 Aug 2019 09:50 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Aug 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
Unnao scandal: another voice raised against Kuldeep Sengar
कुलदीप सिंह सेंगर - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव के बाहुबली  विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के करीबी पूर्व उप ज्येष्ठ प्रमुख मुन्नू सिंह की बहू की गोली मारकर हुई हत्या का मामला सोमवार को उच्चतम न्यायालय पहुंच गया। मृतका के पिता ने विधायक समेत अन्य लोगों पर हत्यारोपी पूर्व उप ज्येष्ठ प्रमुख व अन्य नामजद ससुरालीजनों को बचाने का आरोप लगाकर एक याचिका दायर की है।

विज्ञापन


मृतका के पिता का आरोप है कि विधायक के दबाव में पुलिस ने अभी तक सभी नामजदों को गिरफ्तार नहीं किया है। 14 मई 2019 को शहर के मोहल्ला बंदूहार निवासी पूर्व उप ज्येष्ठ प्रमुख मुन्नू सिंह की बहू ज्योति की घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन

Unnao scandal: another voice raised against Kuldeep Sengar
कुलदीप सिंह सेंगर - फोटो : अमर उजाला

रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र के बहादुर गांव निवासी मृतका ज्योति के पिता राकेश सिंह ने उसके ससुर पूर्व उप ज्येष्ठ प्रमुख मुन्नू सिंह, दामाद (मृतका का पति) गोलू सिंह, सास गीता सिंह, जेठ लिंकन, जेठानी विनीता और दादी सास देवकली पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सोमवार को मृतका के पिता राकेश सिंह ने उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की है। उनका आरोप है कि बेटी ज्योति की हत्या में शामिल पूर्व उप ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख मुन्नू सिंह काफी समय से राजनीति से जुड़े हैं और वह विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के करीबी हैं।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विधायक के दबाव में पुलिस ने जेठ, जेठानी और दादी सास का नाम निकलते हुए अन्य को जेल भेज दिया। आरोप लगाया कि विधायक के दबाव में उन्नाव जिले की पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। उधर, राकेश के बेटे रोहित ने बताया कि याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed