Kanpur: उन्नाव का कारोबारी घंटाघर से हुआ लापता, गंगाघाट पुलिस नहीं लगा सकी अभी तक सुराग
उन्नाव का कारोबारी दो जून को कानपुर आया था और तब से ही लापता है। गंगाघाट पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। उसकी आखिरी लोकेशन घंटाघर की मिली है। अब हरबंश मोहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में उन्नाव निवासी एक कारोबारी घंटाघर से दो जून को लापता हो गया। तब से गंगाघाट पुलिस जांच कर रही थी। अब हरबंश मोहाल थाने की पुलिस ने शुक्रवार को अपहरण का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है। आखिरी लोकेशन घंटाघर की मिली है। एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है।
पुलिस कमिश्नर के आदेश पर टीम गठित की गई है। उन्नाव के पीडी नगर निवासी संजीव अग्निहोत्री ने तेल, धूपबत्ती समेत कई उत्पादों की एजेंसी ले रखी है। उनकी पत्नी अनामिका अग्निहोत्री ने बताया कि दो जून को दोपहर करीब 12 बजे संजीव कलक्टरगंज जाने के लिए निकले थे।
तब से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। गंगाघाट पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। आखिरी लोकेशन घंटाघर की मिली, तो पीड़ित परिवार को हरबंश मोहाल थाने भेज दिया। अब यहां पुलिस ने जांच शुरू की गई है।
मस्जिद के पास वाले कैमरे में दिखे संजीव
अनामिका ने बताया कि दो जून को करीब साढ़े तीन बजे उन्होंने संजीव को फोन किया था लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई थी। साढ़े पांच बजे मोबाइल बंद बता रहा था। घंटाघर चौराहे के पास स्थित मस्जिद के बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे में संजीव कैद हुए हैं।
गंगाघाट पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
कारोबारी के लापता होने की घटना को साढ़े तीन महीने बीत चुके हैं। गंगाघाट पुलिस ने कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की। पीड़ित को कमिश्नरी पुलिस के पास भेज दिया। नियमानुसार गंगाघाट पुलिस को ही जांच करनी चाहिए थी।
मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की है। सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर