{"_id":"6832f6b22f5d1af72d0b8415","slug":"unnao-road-accident-horrific-accident-on-lucknow-agra-expressway-car-collided-with-container-2025-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao Road Accident: कंटेनर में पीछे से टकराई कार, भाई-बहन सहित चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Road Accident: कंटेनर में पीछे से टकराई कार, भाई-बहन सहित चार की मौत
Sun, 25 May 2025 04:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 25 May 2025 04:52 PM IST
सार
Unnao Accident News: बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र कंटेनर में कार भिड़ गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
unnao road accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
Tragic Accident In Unnao: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर करीब दो बजे ओवरटेक करने में कंटेनर से तेज रफ्तार कर टकरा गई। कार में सवार गाजियाबाद निवासी विजय पाठक (55) उनकी बहन सीमा (40) और बिजनेस पार्टनर उमेश सिंह (43) की मौके पर ही मौत हो गई। घायल आरुषि (26) को कन्नौज मेडिकल कॉलेज से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। यहां आरुषि ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
बिहार प्रांत के जिला गोपालगंज के थाना जादवपुर के गांव अंबा थाना के मूल निवासी विनय पाठक काफी समय से गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में परिवार सहित रहते थे। वह बिहार के ही आरा निवासी उमेश सिंह के साथ हाउसिंग सोसाइटी में मेंटीनेंस का काम करते थे। विनय के देवरिया निवासी बहनोई व्यासचंद्र का 12 मई को मौत हो गई थी।
विज्ञापन
24 मई को तेरहवीं शामिल होने के लिए वह उमेश के साथ गए थे। देवरिया के कस्बा बरहज की मूल निवासी विनय की दूसरी बहन सीमा पत्नी अजीत उपाध्याय भी वर्तमान में गाजियाबाद के डी 103 सेक्टर 23 संजय नगर में रह रही थीं। सीमा के जेठ की बेटी की गोरखपुर में 23 मई को मंगनी थी। वह उसी में शामिल होने के लिए बेटी आरुषि और बेटे आयुष के साथ गोरखपुर गई थीं।
विज्ञापन
कंटेनर में पीछे से टकराई कार
विनय के भांजे राजेश ने बताया कि तेरहवीं में शामिल होने के बाद मामा, उमेश के साथ गोरखपुर गए थे। वहां से मौसी सीमा और उनकी बेटी आरुषि को लेकर रविवार सुबह करीब तीन बजे गाजियाबाद जाने के लिए निकले थे। मामा की एक्सयूवी गाड़ी उमेश चला रहे थे।
रविवार दोपहर करीब दो बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में कार आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई एक्सयूवी कार का आधा हिस्सा कंटेनर के नीचे चला गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कन्नौज के सदर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आरुषि की सांस चलते देख आनन-फानन अपनी कार से कन्नौज मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। बाद में कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। यहां आरुषि ने भी दम तोड़ दिया।
बांगरमऊ कोतवाल चंद्रकांत सिंह, सीओ अरविंद चौरसिया और यूपीडा की टीम ने मौके पर पहुंचे कंटेनर और गाड़ी के बीच में फंसे तीनों शवाें को कार के कुछ हिस्सों को कटर से काटकर निकलवाया। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि जांच में सामने आया है कि कार चालक कंटेनर को बाएं तरफ से ओवरटेक कर रहा था। हार्न सुनकर चालक ने कंटेनर को बाएं तरफ लिया। इससे कार उसमें टकरा गई।