फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao road accident, DCM dragged the bike for 10 KM, painful death of two students

उन्नाव सड़क हादसा: डीसीएम ने बाइक को 10 KM तक घसीटा, दो छात्रों की दर्दनाक मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Fri, 03 Mar 2023 12:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 03 Mar 2023 12:27 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दिल्ली के कंझावला जैसा मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को कई किलोमीटर तक घसीटा। हादसे में परीक्षा देने जा रहे छात्रों को मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Unnao road accident, DCM dragged the bike for 10 KM, painful death of two students
डीसीएम में फंसी बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के मौरावां कस्बे में कंझावला हिट एंड रन जैसा मामला सामने आया है। मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर एक डीसीएम ने करीब 10 किलोमीटर तक बाइक को घसीटा। 10 किलोमीटर तक बाइक कार के नीचे फंसी रही। इस हादसे में बाइक सवार छात्रों की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कस्बे के चौधरी टोला निवासी दो छात्र शुक्रवार सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देने नव चेतना इंटर कॉलेज हिलौली जा रहे थे। दोनों छात्रों को तेज रफ्तार डीसीएम ने रौंद दिया। मौके पर ही दोनों छात्रों की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक छात्र करण चौधरी (15) और अमित कटियार (17) दोनों रामादेवी चौरसिया विद्यालय के छात्र थे। मौरावां पुलिस ने चालक को 10 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा। मृतक छात्रों के परिजन ट्रक ड्राइवर और ट्रक मालिक को बुलाने पर अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य मार्ग मौरावां मोहनलालगंज को जाम कर दिया गया। जाम खुलवाने में मौरावां पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं, हादसे की सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी अजीत जयसवाल और क्षेत्राधिकारी पुरवा संतोष सिंह ने जाम खुलवाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed