फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao Rape Case News: unnao rape victim aunty Funeral, Heavy security in Village

उन्नाव मामलाः पीड़िता की चाची का हुआ अंतिम संस्कार, चाचा ने दी मुखाग्नि

Wed, 31 Jul 2019 06:37 PM IST
देव कश्यप यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: देव कश्यप Updated Wed, 31 Jul 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
Unnao Rape Case News: unnao rape victim aunty Funeral, Heavy security in Village
पीड़िता की चाची के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की चाची का अंतिम संस्कार शुक्लागंज गंगाघाट में किया गया। पीड़िता के चाचा ने मुखाग्नि दी। पूरा परिवार गंगाघाट पर मौजूद रहा। चिता में आग लगते ही पुलिस ने चाचा को ले चलने का दबाव बनाया। इसपर पीड़िता के चाचा बिफर पड़े और पूरी चिता जलने के बाद ही जाने पर अड़े हैं।

विज्ञापन


उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की चाची का शव बुधवार को पुलिस गांव लेकर पहुंची। इसके बाद शव को शुक्लागंज गंगाघाट ले जाया गया। हाईकोर्ट ने दुष्कर्म पीड़िता की चाची के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए चाचा को 12 घंटे की पैरोल दी है। पुलिस रायबरेली जेल से चाचा को लेकर सीधे शुक्लागंज के गंगाघाट पहुंचे। पीड़िता के वकील भी गंगाघाट पहुंचे। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी मिलते ही पुलिस ने मंगलवार देर शाम बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा। गांव के साथ गंगाघाट तक पुलिस का पहरा रहेगा। डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता के चाचा को हाईकोर्ट से एक दिन के पैरोल की स्वीकृति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि, चाचा को पैरोल न मिलने से चाची के शव का अंतिम संस्कार मंगलवार को भी नहीं हो पाया था। किशोरी की चाची और मौसी की रविवार को रायबरेली जिले में हुए रहस्यमय सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस ने जद्दोजहद के बाद दोनों शवों का लखनऊ में पोस्टमार्टम तो करा दिया, लेकिन अंतिम संस्कार करने के लिए घर में कोई पुरुष के न होने से रायबरेली जेल में बंद उसके पति महेश (किशोरी के चाचा) ने डीएम से पैरोल मांगी थी।


विचाराधीन बंदी होने से डीएम ने इसे अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर का मामला बताया था। इसके बाद चाचा के अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी ने लखनऊ हाईकोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। मंगलवार को पैरोल मिलने की संभावना से सुबह से ही गांव के लोग शव आने का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार सुबह ही पीड़िता की नानी व मामा उसके घर पहुंच गए थे। घर पर भारी फोर्स देख नानी और मामा असहज रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed