फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Unnao police reached on the complaint of kidnapping, BJP workers beat up policemen

UP: अपहरण की शिकायत पर पहुंची थी उन्नाव पुलिस, BJP कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से मारपीट, जानें पूरा मामला

Sat, 03 Jun 2023 12:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 03 Jun 2023 12:44 PM IST
सार

Kannauj News: अपहरण की शिकायत पर कन्नौज पहुंची उन्नाव पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा था। इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी घेरकर हंगामा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों से मारपीट भी की।

विज्ञापन
Unnao police reached on the complaint of kidnapping, BJP workers beat up policemen
भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में अपहरण की सूचना पर उन्नाव पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को हिरासत में लिया। इससे खफा भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडी पुलिस चौकी को घेर लिया। साथ ही जमकर हंगामा काटा और बीच-बचाव कर रहे पुलिस कर्मियों से भिड़ गए।

विज्ञापन

मारपीट में चौकी प्रभारी समेत सात पुलिस कर्मी घायल हो गए। मामला शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे का है। चर्चा है कि उन्नाव पुलिस अपहरण की सूचना पर अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए आई थी। पुलिस ने सदर कोतवाली के सरायमीरा क्षेत्र स्थित एक जिम में छापा मारा।
विज्ञापन

यहां से अपहरण किए गए युवक और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर वापस जा रही थी। हालांकि उन्नाव पुलिस आरोपियों को लेकर वापस लौट गई थी। आरोपी के मौके पर नहीं मिलने पर जमकर उत्पात मचाया गया।  बताया जा रहा है कि उन्नाव से एक युवक की अपहरण होने की सूचना थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया
इस पर उन्नाव के औरास थाना की पुलिस ने कन्नौज शहर में छापा मारा। पुलिस ने सरायमीरा चौकी क्षेत्र स्थित एक जिम में छापा मारकर अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। उन्नाव पुलिस मंडी चौकी पुलिस को जानकारी देकर सभी को वापस लेकर जा रही थी।

भाजपाईयों ने पुलिस के साथ मारपीट की
तभी भाजपाईयों ने उनको छुड़ाने के लिए चौकी को घेर लिया। भाजपाईयों ने मंडी चौकी की पुलिस के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में चौकी प्रभारी हाकिम सिंह, एसआई हेमंत सिंह, सरायमीरा चौकी प्रभारी तरुण सिंह, सिपाही रोहित, लवी भाटी, सुभाष कुमार, नीरज घायल हो गए।

एसपी बोले- जांच कर होगी कार्रवाई
रात में सभी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। मामले की सूचना मिलते ही सौरिख, तालग्राम, ठठिया समेत कई थानों की पुलिस, एएसपी, कोतवाली प्रभारी, स्वाट टीम, एक प्लाटून पीएसी सहित सभी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed