फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Old woman murdered with sharp weapon

Unnao: घर में अकेली रह रही वृद्धा की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 08 Oct 2022 01:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 08 Oct 2022 01:41 PM IST
विज्ञापन
Unnao: Old woman murdered with sharp weapon
मौके पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव जिले में सोहरामऊ थानाक्षेत्र के बीकामऊ गांव में वृद्धा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खेत में बने मकान में रह रही वृद्धा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात करीब 11 बजे उसका रक्तरंजित शव बटाईदार ने देखा और परिजनों को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की।

विज्ञापन


बेटी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बीकामऊ गांव निवासी शारदा दीक्षित (60) का गांव के बाहर खेत में मकान बना है। दो साल पहले पति अमरनाथ दीक्षित की मौत हो जाने से वह घर पर अकेली रहती थी। उसके पास करीब 12 बिसुआ जमीन है, जिसे गांव के ही कमलेश पासवान को बटाई पर दे रखा था।
विज्ञापन


एकलौती बेटी प्रतीक्षा का फतेहपुर के बिंदकी निवासी दीपक तिवारी से विवाह कर दिया था। वह ससुराल में रह रही थी। मृतका के घर से करीब आधा किलोमीटर दूर जेठ उत्तम का मकान बना है। उसकी बेटी अनीता मकान में रहती है। उसका विवाह हरदोई के मल्लावां में हुआ था। सात साल पहले पति के गुम हो जाने के बाद वह भी मायके में रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पास में ही घर होने से वह ही चाची शारदा की देखभाल करती थी। मां के अकेले होने से बेटी प्रतीक्षा रोजाना मां को फोन करके बात करती थी। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे उसने मां को फोन मिलाया लेकिन नहीं उठा। फिर उसने चचेरी बहन अनीता को फोन मिलाया तो उसने भी फोन नहीं उठाया।

दोनों के फोन न उठने पर उसने बटाईदार कमलेश को फोन करके घर जाकर मां से बात कराने को कहा। बटाईदार का घर दूर होने से वह करीब 11 बजे वृद्धा के घर पहुंचा तो उसे दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो शारदा का रक्तरंजित शव जमीन पर पड़ा दिखा। यह देख वह चीखता हुआ बाहर निकला और परिजनों को सूचना दी।

कुछ ही देर में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। हत्या की सूचना पर कानपुर में नौकरी करने वाला दामाद दीपक पहले और बेटी प्रतीक्षा बाद में पहुंचे। सीओ आरके शुक्ला व सोहरामऊ एसओ अमित सिंह रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। बेटी ने किसी पर शक न जाहिर करते हुए अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed