{"_id":"5d6402158ebc3e93b24e1aff","slug":"unnao-misdeed-victim-s-uncle-court-hearing-through-video-conferencing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांड: सफेद स्याही लगाने के मामले में आरोप पत्र दाखिल, चाचा की हुई पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांड: सफेद स्याही लगाने के मामले में आरोप पत्र दाखिल, चाचा की हुई पेशी
Mon, 26 Aug 2019 09:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 26 Aug 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
पत्नी को मुखग्नि देता उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का चाचा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता के चाचा का खिलाफ दर्ज न्यायिक अभिलेखों से सफेदा लगाने के मामले में सोमवार को विवेचक ने सीजेएम न्यायालय आरोपपत्र दाखिल किया। विवेचक ने न्यायालय में बताया कि अभी विवेचना जारी है और कुछ लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।
न्यायाधीश ने अगली सुनवाई के लिए 30 अगस्त की तारीख तय की है। विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता के चाचा के खिलाफ कचहरी के रिकॉर्ड कीपर की ओर से सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पीड़िता के चाचा पर आरोप है कि उन्होंने न्यायिक अभिलेखों में सफेदा लगाकर लाभ लेने का प्रयास किया है।

कुलदीप सिंह सेंगर एवं दुष्कर्म पीड़िता की कार हादसे के बाद
- फोटो : अमर उजाला
प्रकरण की विवेचना सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज अमर सिंह कर रहे हैं। इस मामले में पीड़िता के चाचा 30 मई 2019 से न्यायिक हिरासत में हैं। सोमवार को इस मामले में सीजेएम कोर्ट में सुनवाई थी। मुकदमे में आरोपी चाचा के तिहाड़ जेल में होने से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी कराई गई।
विवेचक ने पीड़िता के चाचा के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। यह भी कहा कि विवेचना अभी जारी है। इस मामले में अभी और नाम सामने आ सकते हैं। चाचा के अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई के दौरान पीड़िता के चाचा ने अदालत को बताया कि जिस समय की यह घटना बताई जा रही है।
उस समय वह एक मुकदमें में जेल में थे। चाचा ने न्यायालय से मांग की कि पुलिस की ओर से दाखिल आरोप पत्र की एक प्रति उनके अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी को भी उपलब्ध कराई जाए। ताकि लगाए गए आरोपों की जानकारी हो सके। न्यायालय ने मांग स्वीकार करते हुए अधिवक्ता को आरोप पत्र की कॉपी उपलब्ध करवाई। अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी ने बताया कि न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 30 अगस्त निर्धारित की है।