फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   unnao misdeed victim's uncle court hearing

अभिलेखों में सफेद स्याही लगाने के मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई पीड़िता के चाचा की सुनवाई

Tue, 13 Aug 2019 07:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 13 Aug 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
unnao misdeed victim's uncle court hearing
दुष्कर्म पीड़िता का चाचा परिजनों से मिलकर फफक कर रो पड़ा था (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अभिलेखों में सफेदा लगाने के मामले में तिहाड़ जेल में बंद उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता के चाचा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई हुई। विवेचक की रिपोर्ट प्रस्तुत न होने पर न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 19 अगस्त तय की है। इस मामले में तलबी वारंट जारी हो चुका है। लेकिन अभी तक आरोप पत्र नहीं आया है।  
विज्ञापन


विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता के चाचा के खिलाफ सदर कोतवाली में कचहरी के रिकॉर्ड कीपर के प्रार्थना पत्र पर अभिलेखों में सफेदा लगाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसकी विवेचना चौकी इंचार्ज सिविल लाइंस अमर सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

unnao misdeed victim's uncle court hearing
कुलदीप सिंह सेंगर
इस मामले में पीड़िता के चाचा 30 मई से न्यायिक हिरासत में हैं। विवेचना का समय पूरा होने वाला है। मंगलवार को इस मामले में सीजेएम के यहां सुनवाई थी। चाचा के तिहाड़ जेल में होने से वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी कराई गई। आरोपी चाचा के वकील अजेंद्र अवस्थी ने बताया कि इस मामले में 28 अगस्त तक विवेचना पूरी करने का समय है।

विवेचक ने न्यायालय से आरोपी के बयान न होने का प्रार्थनापत्र दिया। जिस पर आदेश हुआ कि 19 अगस्त को आरोपी न्यायालय आएगा। यहीं बयान ले सकते हैं। इसी तिथि का पीड़िता के चाचा से संबंधित अन्य मामलों की भी सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed