फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   unnao misdeed victim case: On January 1, police will file a chargesheet

उन्नाव कांड: जलाकर मारी गई सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता केस में एक जनवरी को पुलिस दाखिल करेगी चार्जशीट

Thu, 26 Dec 2019 07:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 26 Dec 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
unnao misdeed victim case: On January 1, police will file a chargesheet
उन्नाव दुष्कर्म कांड - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के बिहार थानाक्षेत्र में जलाकर मारी गई सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के मामले में पुलिस ने आरोप पत्र तैयार कर सीओ कार्यालय भेज दिया। 31 दिसंबर तक कोर्ट बंद होने से अब नए साल में पुलिस कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करेगी। इस हत्याकांड में दुष्कर्म पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने प्रधान के पति समेत पांच आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर सभी को जेल भेजा था।
विज्ञापन


वारदात के बाद से एसआईटी मामले की जांच कर रही थी। 5 दिसंबर को बिहार थाना की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को राह चलते जला दिया गया था। दो दिन बाद दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मरने से पहले पीड़िता ने उन्नाव के सुमेरपुर अस्पताल में गांव के प्रधान के पति हरिशंकर त्रिवेदी उसके बेटे शुभम, गांव के शिवम, उमेश बाजपेई समेत पांच लोगों को नामित किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना वाले दिन ही पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अगले दिन सभी आरोपियों को जेल भेजा गया था। हाईप्रोफाइल मामले में कमिश्नर लखनऊ मुकेश मेश्राम व आईजी रेंज लखनऊ एसके भगत पीड़िता के गांव पहुंचे थे। तनाव की स्थिति को देखते हुए कमिश्नर ने एसपी विक्रांतवीर को एसआईटी गठित कर मामले के जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने बिंदुवार मामले की जांच कर 20 दिन बाद बुधवार को आरोप पत्र तैयार कर लिया। गुरुवार को सीओ बीघापुर को आरोप पत्र की फाइल रिसीव कराई गई है। 31 दिसंबर तक कोर्ट बंद होने से अब 1 जनवरी को पुलिस कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करेगी। एसपी विक्रांतवीर ने आरोप पत्र तैयार किए जाने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed