फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao minor girl brutally assaulted later died during treatment

उन्नाव: होली खेलता रहा पूरा गांव और दरिंदे से लड़ती रही मासूम, अस्पताल में दम तोड़ा

Thu, 12 Mar 2020 09:35 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 12 Mar 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
Unnao minor girl brutally assaulted later died during treatment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में होली के दिन नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसका गला दबा दिया गया था। बेहोशी की हालत में बच्ची गांव के बाहर मिली तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार शाम घर से 400 मीटर दूर बच्ची को अचेत पड़ी देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से जिला अस्पताल और फिर कानपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन कानपुर हैलट में इलाज के दौरान ही बच्ची की मौत हो गई। पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर दुष्कर्म व पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


 

Trending Videos

एसपी ने एएसपी उत्तरी के नेतृत्व में चार टीमें गठित कर खुलासे की जिम्मेदारी दी है। पुलिस शक के आधार पर कई लोगों से थाने में पूछताछ कर रही है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश को देखते हुए पुलिस व पीएसी बल तैनात किया गया है।

बताया गया कि बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम को फाग टोली भ्रमण कर रही थी। दोपहर लगभग तीन बजे यह टोली इसी गांव के निवासी पूर्व विधायक के घर के बाहर पहुंची। टोली में 9 साल की बच्ची अपने पिता और भाई के साथ थी।
 

विज्ञापन

पिता से पानी पीने की बात कहकर बच्ची कुछ दूर पर सड़क किनारे लगे हैंडपंप के पास पहुंची और इसके बाद लापता हो गई। करीब एक घंटे तक वापस न आने पर खोजबीन शुरू हुई। घर से लगभग 400 मीटर दूर गांव के बाहर इंदेमऊ जाने वाले मार्ग पर प्राथमिक स्कूल के पीछे सड़क किनारे बच्ची बेहोश मिली।

कपड़े अस्त-व्यस्त देख ग्रामीणों ने दुष्कर्म की आशंका जता परिजनों को सूचना दी। उसका गला दबाने के भी निशान देखे गए। सूचना पर एसओ बिहार विकास पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे और उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

बच्ची को आनन फानन में सीएचसी पाटन में भर्ती कराया गया। सांस लेने में तकलीफ होने से हालत गंभीर देख जिला अस्पताल और इसके बाद कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। मंगलवार रात हैलट में इलाज के दौरान ही बच्ची की मौत हो गई। देर रात एसपी विक्रांतवीर, एसपी उत्तरी वीके पांडेय, सीओ अंजनी कुमार राय व कई थानों की फोर्स पहुंची। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में तीन युवक संदेह के घेरे में आए हैं। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि खुलासे के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed