फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Income tax raid in former MLA's slaughter house

Unnao: पूर्व विधायक के स्लॉटर हाउस में आयकर का छापा, 20 सदस्यों की टीम ने पहुंचकर अधिकारियों के फोन जब्त किए

Sat, 05 Nov 2022 08:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 05 Nov 2022 08:05 PM IST
विज्ञापन
Unnao: Income tax raid in former MLA's slaughter house
स्लॉटर हाउस में आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव जिले में दही औद्योगिक क्षेत्र स्थित मांस निर्यातक एओवी स्लॉटर हाउस में आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ पहुंची 20 सदस्यीय टीम ने कंप्यूटर डेटा और अभिलेख कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। स्लॉटर हाउस का संचालन मीट कारोबारी व आगरा के पूर्व बसपा विधायक जुल्फिकार अहमद का एचएमए ग्रुप करता है।

विज्ञापन


आयकर विभाग लखनऊ की टीम चार गाड़ियों से शनिवार सुबह करीब आठ बजे स्लॉटर हाउस पहुंची। गेट में दाखिल होते ही टीम ने प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए। इस दौरान ड्यूटी के लिए पहुंच रहे श्रमिकों के प्रवेश पर रोक लगा दी। जो अंदर थे उन्हें बाहर जाने से रोक दिया।
विज्ञापन


करीब नौ बजे एक मिनी बस से सीआरपीएफ जवानों की एक टुकड़ी फैक्टरी में पहुंची। फैक्टरी के चारों गेट पर दो-दो जवान तैनात हो गए। औद्योगिक क्षेत्र चौकी पुलिस को लौटा दिया गया। आयकर अधिकारियों ने स्लॉटर हाउस के कंप्यूटर हार्ड डिस्क व उत्पादन, भुगतान और वेतन, टैक्स, आय-व्यय, ट्रांसपोर्ट बिल और कर्मचारियों के वेतन व अन्य देयों सहित कई बिंदुओं पर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्यात संबंधी अभिलेखों की गहनता से पड़ताल की जा रही है। कार्रवाई चलने तक प्रवेश प्रतिबंधित होने से मवेशी भरे कंटेनर और अन्य ट्रक औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े रहे। आयकर अफसरों ने उत्पादन तो रोक दिया लेकिन, पैकिंग सहित अन्य कार्य होते रहे।

एओवी स्लाटर हाउस का संचालन एचएमए ग्रुप कर रहा है। यह ग्रुप आगरा निवासी बसपा के पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद का है। जुल्फिकार मीट कारोबारी हैं। आयकर टीम ने जुल्फिकार अहमद के आगरा स्थित घर, कार्यालय और फैक्टरी में एक साथ छापा मारा। जिला आयकर अधिकारी प्रमोद वर्मा ने बताया कि छापे की जानकारी उन्हें नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed