Unnao Accident: गूगल मैप के शॉर्टकट ने फंसाया, शादी में जा रहे कार सवार नाले में गिरे; राहगीरों ने बचाई जान
Unnao News: कानपुर से शादी में जा रहे दो युवक गूगल मैप की गलत लोकेशन के कारण रास्ता भटक गए और उनकी कार बीघापुर में नाले में लटक गई। शनिवार सुबह पुलिस ने गाड़ी को हाइड्रा से निकालवाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले के बीघापुर कस्बे में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे कार सवार गूगल मैप की लोकेशन से भटक गए और उनकी कार एक नाले में चली गई। गनीमत रही कि कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। शनिवार सुबह हाइड्रा मंगाकर कार को बाहर निकलवाया गया। बारासगवर थानाक्षेत्र के भगवंतखेड़ा निवासी सूर्यपाल यादव के घर शुक्रवार को शादी समारोह था।
कानपुर नौबस्ता निवासी संदीप और सुनील कुमार समारोह में कार से शामिल होने जा रहे थे। संदीप ने बताया कि कार में लोकेशन भगवत खेड़ा की डाली थी, जो लालकुआं से एक किलोमीटर की दूरी पर लोकेशन बता रही थी। लोकेशन के आधार पर आनंदी मंदिर से रुझई मार्ग पर मुड़ गए। लोकेशन में थोड़ा मार्ग कच्चा बता रहा था।
हाइड्रा मंगाकर गाड़ी निकलवाई
लोकेशन पर नाले के किनारे वह आगे पहुंचे, तो आगे पैदल रास्ता था। गाड़ी वापस करते समय बीघापुर से रुझेई को जाने वाले नाले में शारदा नहर के पास कार लटक गई। किसी तरह राहगीरों के आ जाने से उनकी जान बची। शनिवार सुबह हाइड्रा मंगाकर गाड़ी निकलवाई गई। बता दें कि बीघापुर से रुझेई तक जाने वाला मार्ग कच्चा नाले के किनारे बना है।