फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Gang misdeed with teenager by giving intoxicant in tea

Unnao: चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, सहकर्मी व उसके तीन दोस्तों पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 18 Jun 2023 09:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Jun 2023 09:28 PM IST
सार

Unnao Crime: यूपी के उन्नाव जिले में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शादी का झांसा देने वाले सहकर्मी व उसके तीन साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
Unnao: Gang misdeed with teenager by giving intoxicant in tea
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले में दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र के एक स्लाटर हाउस में काम करने वाली किशोरी को शादी का झांसा देकर सहकर्मी व उसके तीन साथी शहर के रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में लेकर गए। चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। इसके बाद दुष्कर्म किया। करीब एक महीने पहले हुई इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।

विज्ञापन


हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 साल की किशोरी पिछले कई साल से परिवार के साथ दही औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक स्लाटर हाउस में काम करती है। इसी स्लाटर हाउस में पीलीभीत जिले के खमरिया निवासी जीशान से उसकी नजदीकियां बढ़ीं। पीड़िता का आरोप है कि जीशान ने उसे शादी का झांसा देकर करीबी बढ़ाई। 17 मई 2023 को जीशान ने उसे शहर में मिलने के लिए बुलाया था। शाम करीब 7:30 बजे वह शहर आई तो रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक चाय की दुकान में जीशान ने उसे चाय पिलाई।

विज्ञापन

चाय पीने के कुछ देर बाद ही उसे नींद आने लगी तो उसने घर जाने के लिए कहा। जीशान ने कुछ देर आराम करने की बात कहकर उसे एक होटल में लेकर गया। वहां उसके दोस्त राशिद, मुन्ना और नाहिद पहले से मौजूद थे। अर्ध बेहोशी के कारण वह विरोध नहीं कर सकी और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में उसे व उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देकर मुंह बंद रखने को कहा। पीड़िता की तहरीर पुलिस ने चारों के खिलाफ नशीला पदार्थ पिलाने, दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

उम्र की पुष्टि के लिए होगी शैक्षिक व अन्य अभिलेखों की जांच
सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि अभी किशोरी ने जो प्रार्थनापत्र दिया है उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हालांकि मामला प्रेम प्रसंग का है। शादी न करने पर आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाली किशोरी कक्षा आठ तक पढ़ी है। उम्र की जांच के लिए हरदोई जिले के जिस गांव में यह पढ़ी है, उस स्कूल में सोमवार को पुलिस टीम भेजकर अभिलेखों की जांच कराई जाएगी। बाल सरंक्षण अधिकारी संजय मिश्र ने बताया कि किशोरी के काम करने के मामले में दो मापदंड हैं। इसमें किशोरी पढ़ाई कर रही है तो वह दो से तीन घंटे काम कर सकती है। पढ़ाई छोड़ने के बाद जब तक बालिग नहीं हो जाती तब तक काम नहीं कर सकती।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में चर्चा पर की कार्रवाई
घटना 17 मई को हुई थी, इसके बाद किशोरी ने 27 मई को पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने प्रेम प्रसंग के बिंदु पर जांच शुरू की। मामला सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed