{"_id":"6af85373cf73c222c50590fc","slug":"unnao-female-guard-s-condition-deteriorates-while-on-duty-at-district-jail-died-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: जिला जेल में ड्यूटी के दौरान बिगड़ी महिला चौकीदार की हालत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: जिला जेल में ड्यूटी के दौरान बिगड़ी महिला चौकीदार की हालत, मौत
Sat, 14 Nov 2026 05:59 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 14 Nov 2026 05:59 PM IST
सार
Unnao News: महिला चौकीदार की जान चली गई। गीता मिश्रा ने पति की मौत के बाद जिला जेल में चौकीदार के पद पर नौकरी पाई थी।
विज्ञापन
गीता मिश्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला जेल में चौकीदार के पद पर तैनात महिला की ड्यूटी के दौरान हालत बिगड़ गई। जेल प्रशासन एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। फतेहपुर जिले के थाना खागा के विजयनगर निवासी गीता मिश्रा (50) पत्नी अंबिका प्रसाद मिश्रा जिला जेल में चौकीदार के पद पर तैनात थीं। बेटे आयुष मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे मां ड्यूटी पर गई थीं।
विज्ञापन
रात करीब नौ बजे फोन आया कि मां के सीने में दर्द उठा और वह गिर पड़ी हैं। जब हम लोग वहां पहुंचे तो उनके मुंह से लार बह रही थी। आनन- फानन एंबुलेंस उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद परिजन फतेहपुर लेकर चले गए। मृतक के तीन बच्चों में दो बेटी और बेटे हैं।
विज्ञापन
बेटे ने बताया कि पिता की मौत साल 2005 में हो गई थी। पिता की जगह ही साल 2006 में मां को नौकरी मिली थी। जेल अधीक्षक राहुल देव ने बताया कि सीने में दर्द उठने से महिला कर्मी की हालत बिगड़ी थी। अस्पताल ले तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
