{"_id":"5e4628168ebc3ee59070a17f","slug":"unnao-farmer-brutally-murdered-in-farm-police-investigation-going-on-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: आपसी रंजिश में किसान को बुलाया खेत, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: आपसी रंजिश में किसान को बुलाया खेत, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
Fri, 14 Feb 2020 10:24 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 14 Feb 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में एक किसान को किसी ने झांसे में लेकर खेत बुलाया और उसे लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। एसपी सीओ समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर डॉग स्क्वायड टीम की मदद से जांच की।
विज्ञापन
एसपी ने थानाध्यक्ष बारासगवर को शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं। बारासगवर थाना क्षेत्र में केवाना गांव निवासी 45 वर्षीय किसान शिवशंकर का गांव के ही शिवपाल से लंबे समय से विवाद चल रहा था। सबक सिखाने के लिए शिवपाल ने शिवशंकर से नजदीकियां बढ़ाई और उसे झांसे में लेकर गुरुवार रात अपने खेत पर बुलाया।
विज्ञापन
उसके पहुंचने पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। एसपी विक्रान्तवीर ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और एसओ मुकेश वर्मा को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन