फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: E-rickshaw overturned into a ditch after being hit by a dumper, killing two people

Unnao: डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा खंती में पलटा, आंगनबाड़ी सहायिका सहित दो की मौत

Wed, 25 Feb 2026 07:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Feb 2026 07:34 PM IST
सार

डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा खंती में पलट गया। हादसे में दो की मौत हो गई। घटना सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर मुड़ियनखेड़ा गांव के पास हुई।

विज्ञापन
Unnao: E-rickshaw overturned into a ditch after being hit by a dumper, killing two people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर मुड़ियनखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। ई-रिक्शा में बैठी आंगनबाड़ी सहायिका सहित दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं चार यात्रियों को चोटें आईं हैं। हादसे में मृत एक महिला की अभी पहचान न होने से पुलिस प्रयास कर रही है। चालक डंपर सहित भाग गया।
विज्ञापन


बारासगवर थाना के रघुनाथखेड़ा गांव निवासी ई-रिक्शा चालक लालजी पाल (45) ई-रिक्शा में छह सवारियां बैठाकर बुधवार शाम करीब तीन बजे बक्सर जा रहा था। सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर बिहार थाना के मुड़ियनखेड़ा गांव के पास, तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलटते हुए सड़क किनारे खंती में चला गया और सभी यात्री घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सुमेरपुर पीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने कपूरपुर निवासी आंगनबाड़ी सहायिका राजवती (50) पत्नी छविनाथ व एक अन्य महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


एक मृतका की अभी पहचान नहीं हो सकी है। घायलों में रिक्शा चालक लालजी, सुमेरपुर कलानी निवासी मानप्रसाद (55), उनकी पत्नी शिवरती (50) और बेटा अजीत कुमार (23) घायल हो गए। सूचना पर सीओ मधुपनाथ मिश्र, एसओ राहुल सिंह पहुंचे और एंबुलेंस से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। राजवती की मौत से पति, दो बेटे, दो बेटी व अन्य परिजन बेहाल हैं। पति छविनाथ ने बताया कि पत्नी राजवती मायके में रहती हैं। उनकी ससुराल रायबरेली के सरेनी थाना के सहदेमऊ गांव में है। ससुराल भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जा रही थीं। बिहार थानाध्यक्ष ने बताया कि दूसरी मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। टक्कर मारने वाले डंपर का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed