फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Dead bodies found hanging from tree of love couple missing for three days

उन्नाव: तीन दिन से लापता प्रेमी युगल के पेड़ से लटकते मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 08 Dec 2021 04:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 08 Dec 2021 04:14 PM IST
सार

उन्नाव जिले में प्रेमी युगल की मौत का मामला सामने आया है। पेड़ से लटकते शव देख क्षेत्रियों में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
Unnao: Dead bodies found hanging from tree of love couple missing for three days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के उन्नाव जिले में फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के भुठिया गांव निवासी 25 वर्षीय वितिन पुत्र भैयालाल का गांव निवासी 22 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों शादी करना चाह रहे थे। परिवार के विरोध पर दोनों 3 दिन पहले रविवार को घर से निकल गए।
विज्ञापन


परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे। तीन दिनों तक खोज के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चल सका। बुधवार दोपहर गांव निवासी वीरू सिंह के खेत में लगे शीशम के पेड़ से दोनों के शव एक ही रस्सी से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की और शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन


लोगों में दोनों की हत्या कर शव लटकाए जाने की भी चर्चा है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच सामने आने की बात कह रही है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed