फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Daughter-in-law evicted father-in-law and mother-in-law from home, DM-SP reached, son was died from corona

उन्नाव: बहू ने ससुर व सास को घर से निकाला, डीएम-एसपी पहुंचे, कोरोना से हो चुकी है बेटे की मौत

Thu, 23 Sep 2021 03:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 23 Sep 2021 03:55 PM IST
विज्ञापन
Unnao: Daughter-in-law evicted father-in-law and mother-in-law from home, DM-SP reached, son was died from corona
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
उन्नाव के इंदिरा नगर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रवींद्र नाथ त्रिवेदी के बेटे की मई 2021 में कोरोना से मौत हो गई थी। वृद्ध रवींद्र का आरोप है कि घर व संपत्ति पर कब्जा करने के लिए बहू संगीता ने मायके पक्ष के लोगों की मदद से धमकाना शुरू कर दिया और जान से मारने की कोशिश में लग गए।
विज्ञापन


हालात इतने बिगड़ गए कि 15 दिन पहले बहू ने आतंक से आहत होकर जान बचाने के लिए वह पत्नी चंपा के साथ घर से चले गए और रिश्तेदारों के घर रहने लगे। बुधवार को एसपी अविनाश पांडेय को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस अभी मामले को निपटाने के लिए मायके पक्ष को बुलाने की कोशिश कर ही रही थी कि गुरुवार को वृद्ध ने डीएम रवींद्र कुमार से मिलकर मदद की गुहार लगाई। जिस पर डीएम व एसपी खुद महिला थाना सदर कोतवाली पुलिस बल के साथ वृद्ध के घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहू ने गेट की कुंडी अंदर से बंद कर सास-ससुर को बाहर ही खड़ा कर रखा था। डीएम, एसपी व सिटी मजिस्ट्रेट के बात करने पर भी बहू ने दरवाजा नहीं खोला और अंदर कमरे में चली गई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने महिला के मायके पक्ष के लोगों से फोन पर वार्ता की और उन्हें कोतवाली बुलवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed