फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Clerk died after being hit by train

उन्नाव: ट्रेन की चपेट में आए लिपिक की मौत, आत्महत्या की चर्चा

Mon, 13 Sep 2021 07:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 Sep 2021 07:18 PM IST
सार

कचहरी मार्ग पुल के नीचे ट्रैक पार करते समय कानपुर की ओर जा रही बालामऊ पैंसेंजर की चपेट में आ गए। इससे कटकर उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Unnao: Clerk died after being hit by train
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले में कचहरी रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय बालामऊ पैसेंजर की चपेट में आने से आवश्यक वस्तु निगम के गोदाम में तैनात लिपिक की मौत हो गई। वह रायबरेली जिले के लालगंज में तैनात थे।
विज्ञापन


केवटा तालाब बस्ती निवासी रमाशंकर शर्मा (55) रोजाना ऊंचाहार एक्सप्रेस से रायबरेली आते-जाते थे। सोमवार सुबह वह ड्यूटी पर जाने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे। कचहरी मार्ग पुल के नीचे ट्रैक पार करते समय कानपुर की ओर जा रही बालामऊ पैंसेंजर की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


इससे कटकर उनकी मौत हो गई। जेब में मिले मोबाइल फोन से पुलिस ने पत्नी निर्मल को सूचना दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन व परिचित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतक की पत्नी के अनुसार बेटा विकास पुलिस में हैं और वह हमीरपुर जिले में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा बेटा विवेक वायुसेना में गुवाहाटी में तैनात है। लिपिक के आत्महत्या किए जाने की भी चर्चा है, लेकिन परिजन अनभिज्ञता जता रहे हैं। जीआरपी एसओ अविनाश कुमार के मुताबिक घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed