फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Child Murder Case Father Kills Two Children to Frame Wife in Shocking Unnao Case

UP: पहले किया प्यार... फिर की अपने ही बच्चों की हत्या, इसलिए पत्नी से खफा था रोहित; खुद भी मरना चाहता था कातिल

Tue, 17 Jun 2025 03:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 17 Jun 2025 03:01 PM IST
सार

Unnao Children Murder: उन्नाव के कोतवाली के रम्माखेड़ा गांव में सोमवार सुबह करीब दस बजे दो मासूम बच्चों (छह माह का बेटा और ढाई साल की बेटी) की उनके ही पिता ने हत्या कर दी। खेत में ले जाकर कोल्डड्रिंक में कीटनाशक घोलकर दोनों को पिला दी। उसने मायके गई पत्नी को फंसाने के लिए वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Unnao Child Murder Case Father Kills Two Children to Frame Wife in Shocking Unnao Case
unnao double murder - फोटो : संवाद

विस्तार

Unnao Kids Murder Case: उन्नाव के पुरवा के रम्माखेड़ा गांव में हुई बच्चों की हत्या की घटना में पति द्वारा पत्नी और साली पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाने के बाद पुलिस ने दोनों की मोबाइल लोकेशन निकलवाई तो हकीकत सामने आई। फॉरेंसिक टीम को जांच में घटनास्थल पर भी बाइक के पहिये के निशान भी नहीं मिले। यहीं से पुलिस का शक गहराया और कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी बाप ने अपना जुर्म कबूल लिया।
विज्ञापन


बच्चों की हत्या करने के आरोपी पिता रोहित ने जिस चचेरी भाभी रंजीता के फोन पर पत्नी के फोन करने की जानकारी दी थी वह फोन रोहित के चाचा शिवकुमार का था। पुलिस ने जब उनसे बात की तो वह भी गोलमोल जवाब देने लगे, कहा कि एक नंबर से फोन आया था कौन साथ था, यह पता नहीं। 
विज्ञापन


इससे पुलिस का शक और गहरा गया। कोतवाली आकर आरोपी रोहित से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पहले घुमाने का प्रयास किया, बाद में खुद मारने की बात कबूली। बच्चों की हत्या करने वाला रोहित रैदास अंडे की दुकान लगाकर परिवार चलाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब का लती होने से वह जो कमाता था, उसी में उड़ा देता था। आरोपी के पिता अमृतलाल के नाम सिर्फ एक बीघा जमीन है। जिस नेहा से उसने प्रेम विवाह किया था उससे आए दिन विवाद और मारपीट होने लगी। परेशान होकर वर्ष 2023 में नेहा रोहित को छोड़कर फर्रुखाबाद निवासी युवक के साथ रहने लगी।

रोहित के कोतवाली में शिकायत करने पर पुलिस ने नेहा को थाने बुलाया था। नेहा ने पति से अलग रहने की बात कही थी और अपने मायके चली गई थी, इसके बाद रोहित ने नेहा और ससुराल वालों से अपने किए के लिए बार-बार माफी मांगी। दोनों के परिजनों के समझाने पर दोनों में सुलह हुई थी और 16 जनवरी 2024 से दोनों साथ रहने लगे थे, इसके बाद ही बेटा रितिक हुआ था।

बोला- बच्चों के साथ वह भी मरना चाहता था, जहर पीया, पर नहीं हुआ असर
रोहित ने पुलिस को बताया कि बच्चों की हत्या करने के साथ ही उसने खुद भी जान देने की ठान ली थी। कोल्डड्रिंक (माजा) के साथ ही अनाज में रखी जाने वाली कीटनाशक टिकिया की डिब्बी भी खरीदी थी। सुबह बच्चों को साथ लेकर खेत गया। वहीं पर पहले बच्चों को जहर दिया, बाद में खुद भी पिया, लेकिन उसपर असर नहीं हुआ।

पत्नी को फंसाने के लिए लिखा था नोट
हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस को बच्चों के हत्यारोपी के घर से एक कागज की पर्ची भी बरामद की है। जिसमें उसने लिखा है कि मेरी और मेरे दोनों बच्चों की मौत में पापा (पिता) का कोई लेना-देना नहीं है। उनसे कोई झगड़ा नहीं है। मेरा, पत्नी और साली से झगड़ा हुआ था। पत्नी ने उसे चप्पलों से पीटा था और धमकी दी थी कि गांव (ससुराल) आए तो जान से मार देंगे। इसी से परेशान होकर वह यह कदम उठा रहा है। हालांकि पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि कागज में लिखी गई बात पहले लिखी गई या बच्चों की मौत होने के बाद गुमराह करने के लिए बाद। लिखावट (रायटिंग) का भी मिलान किया जाएगा।

पहले बेटे-बहू के विवाद और अब पौत्र-पौत्री की हत्या से गुमसुम वृद्ध बाबा-दादी
उम्र के आखिरी पड़ाव से गुजर रहे अमृतलाल और उनकी पत्नी दुलारा पहले बेटे-बहू के विवाद से परेशान रहीं। अब पौत्र-पौत्री की हत्या का पता चलने के साथ ही खुद के बेटे द्वारा यह कृत्य किए जाने से मानो वह गुमसुम से हो गए। कंपकपाते होंठो से अमृतलाल ने बताया कि रोहित जब बहू नेहा को घर लाया था, तब भी मना किया गया था, लेकिन वह नहीं माना और साथ रखने लगा। पूछने पर बताया कि शादी करके लाया हूं। उसके बाद दोनों में धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया और आज स्थिति यह आ गई कि पौत्र-पौत्री दोनों की हत्या तक कर डाली।

लालमन खेड़ा गांव में चार बच्चों की हत्या की याद दिला गई घटना
उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में हुई दो मासूमों की हत्या ने बारासगवर थानाक्षेत्र के लालमनखेड़ा की घटना की यादें ताजा कर दीं। वहां भी पिता ने अपने चार बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी थी। बच्चे पिता के प्यार में बाधक बन रहे थे।लालमनखेड़ा गांव में 19 नवंबर 2024 को वीरेंद्र पासवान ने गांव की ही महिला से प्रेम प्रसंग में अपने चार बच्चों में मयंक (9), हिमांशी (8), हिमांक (6), मांशी (4) की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

अपराध छिपाने के लिए उसने भी पहले पंखे के करंट लगने की बात कही थी, लेकिन बाद में अपने को फंसता देख खुद जहर खा लिया था, लखनऊ केजीएमयू में इलाज के बाद पुलिस ने उसे जेल भेजा था। यह कृत्य करने के पीछे का कारण था कि बच्चे पिता की हरकतों को देखकर मां को बताते थे। प्यार में बच्चे बाधन न बने इसलिए उन्हें रास्ते से हटाया था।

पत्नी को फंसाने के लिए पिता ने कर दी दो मासूम बच्चों की हत्या
उन्नाव के कोतवाली के रम्माखेड़ा गांव में सोमवार सुबह करीब दस बजे दो मासूम बच्चों (छह माह का बेटा और ढाई साल की बेटी) की उनके ही पिता ने हत्या कर दी। खेत में ले जाकर कोल्डड्रिंक में कीटनाशक घोलकर दोनों को पिला दी। उसने चार दिन पहले उसे चप्पल से पिटाई करने के बाद मायके गई पत्नी को फंसाने के लिए वारदात को अंजाम दिया। 

 

बच्चों की हत्या करने के बाद पत्नी पर बहाने से खेत आकर बच्चों की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। सर्विलांस और सीसी टीवी फुटेज से पत्नी के खेत न जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो हत्यारोपी पिता ने पूरा सच उगल दिया। पुलिस ने उन दुकानों का भी पता लगा लिया है, जहां से उसने कीटनाशक और कोल्डड्रिंक खरीदी थी। हत्यारोपी के अनुसार उसने खुद भी कीटनाशक पीया था लेकिन उसपर असर नहीं हुआ।

 

रम्माखेड़ा गांव निवासी रोहित रैदास ने वर्ष 2021 में गांव से चार किलोमीटर दूर पश्चिमटोला निवासी नेहा से प्रेम विवाह किया था। दोनों की बिल्लेश्वर मंदिर में शादी हुई थी। ढाई साल की बोटी सोनाक्षी और छह माह का बेटा रितिक था। गांव के बाहर आमलेट की दुकान चलाने वाले रोहित का 12 जून को पत्नी नेहा से खाना न बनाने को लेकर विवाद हुआ था। नशे में रोहित ने नेहा से मारपीट की तो नेहा ने भी उसे चप्पल से पीटा और इसके बाद बच्चों को छोड़कर मायके चली गई।

पत्नी से अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए रोहित ने ऐसी साजिश रची कि पुलिस के भी पैरों तले जमीन खिसक गई। रोहित सोमवार सुबह करीब दस बजे दोनों बच्चों के लेकर खेत गया और दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद ग्रामीणों को जानकारी दी कि मायके गई पत्नी ने फोन करके बच्चों को देखने के बहाने उसे खेत बुलवाया। कुछ ही देर में पत्नी नेहा, साली (पत्नी की बहन) निकिता के साथ बाइक से खेत पहुंची।

 

उसने पुलिस को बताया कि खेत में बातचीत के दौरान दोनों बच्चे नेहा पास थे। तभी वह फसल में घुसे छुट्टा मवेशियों को भगाने चला गया। लौटकर आया तो दोनों बच्चे छटपटा रहे थे। शरीर में ऐठन शुरू हो गई। इसके बाद पत्नी और साली वहां से भाग गईं। जब तक बच्चों को अस्पताल लेकर जा रहा था तब तक दोनों की मौत हो गई।

सीओ अजय कुमार सिंह, कोतवाल अमरनाथ यादव फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और घटना स्थल की जांच की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृत बच्चों की मां नेहा के खिलाफ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। नेहा की बहन निकिता ने पुलिस को बताया कि जीजा (नेहा का पति) झूठ बोल रहा है। न तो वह खेत गई और ना ही बहन नेहा।

दस बजे तो वह अकेले एक प्रार्थनापत्र देने बाइक से ब्लॉक कार्यालय गई थी। सीसी टीवी फुटेज में एक टीम नेहा के मायके भी गई। घटना स्थल के हालात और पूछतांछ में रोहित के आरोपों की पुष्टि न होने पर पुलिस ने रोहित से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। बताया कि 12 जून को पत्नी ने उसकी चप्पल से पिटाई की थी।

बदला लेने के लिए उसने बच्चों की हत्या करके उसने पत्नी को पर आरोप लगा दिया। उसका कहना है कि वह भी आत्महत्या कराना चाहता था, कीटनाशक भी पीया, लेकिन उसपर जहर का कोई असर नहीं हुआ।
 

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रोहित ने बच्चों की हत्या करने का अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने पूरी योजना बनाकर वारदात की है। कीटनाशक रविवार शाम को ही त्रिपुरारपुर एक बीज भंडार से खरीदकर लाया था। वहीं से 600 एमएल की कोल्डड्रिंक भी खरीदी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed