फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Case News: Double murder case in unnao news

Unnao Case: परिजनों को पुलिस के पहरे पर आपत्ति, कहा- कोई मिलने आता तो पुलिस बनाती है वीडियो

Wed, 24 Feb 2021 03:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Feb 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
Unnao Case News: Double murder case in unnao news
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में दो किशोरियों की हत्या और एक के गंभीर हालत में मिलने की घटना में पुलिस के खुलासे को सही बताने वाले परिजनों को चिंता सता रही हैं कि पुलिस आखिर परछाई की तरह उनके आगे-पीछे क्यों लगी रहती है। कोई मिलने आता है या बात करने की कोशिश करता है तो पुलिस वीडियो बनाने लगती है।
विज्ञापन


बच्चियों के गम में वह परेशान हैं। दर्द बांटने की जगह पुलिस लगातार दर्द बढ़ा रही है। एक मृतका की मां यह बातें साझा कर सिसक पड़ी। असोहा में हुई घटना को सात दिन हो चुके हैं। वारदात के बाद से पुलिस ने गांव को छावनी बना रखा है। एक मृतका की मां ने बताया कि गांव के अंदर 16 प्वाइंटों पर पुलिस रात-दिन तैनात रहती है।
विज्ञापन


सादी वर्दी में महिला पुलिस हर आने-जाने वाले पर नजर रखती हैं। कोई बात करने की कोशिश करता है तो उसका वीडियो बनाने लगती है। परिवार के लोग घर से बाहर निकलते है तो परछाई की तरह पुलिस उनके पीछे चल देती है। जब उसने व परिवार के लोगों ने पुलिस के खुलासे को स्वीकार कर लिया है तो यह स्थिति क्यों बनी है। छोटे बच्चों तक में पुलिस की दहशत है। दो सीओ गांव में लगातार कैंप कर रहे हैं। उसने गांव से पुलिस बल हटाए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed