फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Brutal murder of old man guarding farm and tube well

Unnao: खेत व ट्यूबवेल की रखवाली कर रहे वृद्ध की निर्मम हत्या, चारपाई के नीचे मिला शव

Mon, 03 Jul 2023 11:25 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Jul 2023 11:25 AM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में खेत और ट्यूबवेल की रखवाली कर रहे वृद्ध की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Unnao: Brutal murder of old man guarding farm and tube well
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के अचलगंज में खेत में लगाए गए सबमर्सिबल पंप और फसल की रखवाली करने गए वृद्ध की सोते वक्त डंडों और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। खून से लतपथ शव चारपाई के नीचे पड़ा मिला। घटना के समय वृद्ध के साथ भतीजा भी था लेकिन वह मौके से भाग निकला। पुलिस उसे थाने लाकर पूछताछ कर रही है। भतीजे को मंदबुद्धि बताया जा रहा है। एएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के पचोडडा गांव निवासी देवनारायण उर्फ मुन्नू कुशवाहा (60) रविवार रात खाना खाने के बाद खेत में सबमर्सिबल ट्यूबवेल की रखवाली करने गया था। कुछ दिन पहले ही लगाए गए ट्यूबवेल की अभी कोठरी नहीं बन पाई है। साथ में उनका भतीजा अमरेश भी गया था। देर रात अज्ञात पांच से छह लोगों ने देवनारायण पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से वार कर दिया। इससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन


उसका शव चारपाई के नीचे लहूलुहान हालत में पड़ा मिला है। हमला देख साथ मौजूद भतीजा मौके से भाग गया। सोमवार सुबह भतीजे ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी दी। घर में कोहराम मच गया। सूचना पर एसओ फोर्स के साथ पहुंचे और जांच की। परिजनों ने किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं बताई है। भतीजे को थाने लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या की सूचना पर एएसपी शशिशेखर ने भी घटनास्थल पर पहुंच जांच की और जल्द खुलासे की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed