फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Accident loader overturned after colliding with divider driver and child died injuring seven others

Unnao Road Accident: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटा लोडर; चालक और बच्ची की मौत, दंपती सहित सात घायल

Tue, 03 Mar 2026 11:41 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 03 Mar 2026 11:41 AM IST
सार

Unnao News: बांगरमऊ में झपकी आने के कारण लोडर पलटने से फरीदाबाद से लौट रहे मजदूर परिवार की तीन साल की बच्ची और चालक की जान चली गई। वहीं, सात घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन
Unnao Accident loader overturned after colliding with divider driver and child died injuring seven others
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में बांगरमऊ बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गहरपुरवा गांव के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए, जिन्हें यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त लोडर में 14 लोग बैठे हुए थे।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आरसेना गांव निवासी मोनू ने बताया कि वह अपने परिवार और गोबरा गांव निवासी कुछ लोगों के साथ हरियाणा राज्य के फरीदाबाद में रहकर मजदूरी करते हैं। होली पर्व पर किराए पर लोडर लेकर सभी घर आ रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गहरपुरवा गांव के पास मंगलवार सुबह नौ बजे चालक को झपकी आने से लोडर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया।

विज्ञापन
Trending Videos

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
हादसे में मोनू की तीन साल की बेटी दीक्षा और लोडर चालक माखी थाना व गांव निवासी मुरारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर यूपीडा की रेस्क्यू टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। कोतवाल अखिलेशचंद पांडेय ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन





हादसे में ये हुए घायल
हादसे में औरास के आरसेना गांव निवासी मोनू (27) पुत्र कृष्णपाल, मोनू की बेटी वैष्णवी(8), मोनू की पत्नी  बिट्टो उर्फ प्रतिभा (30), औरास के गोबरा गांव निवासी रोहित (24) पुत्र रामसिंह, मुंशीलाल (50), सोनू (14) पुत्र शिशुपाल और अजगैन के मीतखेड़ा निवासी भूपेंद्र (24) पुत्र मुनेश्वर घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed