फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Accident: bike collided with divider on expressway, one died

Unnao Accident: एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर में टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी गंभीर

Sat, 11 Mar 2023 04:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 11 Mar 2023 04:17 PM IST
विज्ञापन
Unnao Accident: bike collided with divider on expressway, one died
कप्तान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे साथी की हालत गंभीर है। घायल को बांगरमऊ सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।

विज्ञापन


लखनऊ जिले के थाना मलिहाबाद के शिवदासपुर गांव निवासी कप्तान यादव (25), इसी गांव के प्रमोद यादव (26), आशीष गुप्ता और विशाल दो बाइकों से गुरुवार को होली पर मथुरा दर्शन करने गए थे। शनिवार सुबह चारों लखनऊ लौट रहे थे। सुबह करीब पांच बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रघुरामपुर के सामने चालक कप्तान यादव को अचानक झपकी आ गई।
विज्ञापन


अनियंत्रित हुई बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे बाइक चला रहा कप्तान यादव और साथी प्रमोद यादव घायल हो गए। कुछ दूर पीछे बाइक से चल रहे गांव के ही आशीष गुप्ता और विशाल ने दोनों साथियों को यूपीडा और पीआरवी की मदद से बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। दोनों ने परिजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांगरमऊ सीएचसी में डॉक्टरों ने कप्तान यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल प्रमोद यादव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बालागंज लखनऊ में कपड़े की एक दुकान पर काम करता था। पति की मौत से कामिनी यादव और तीन वर्ष की पुत्री काव्या का रो-रोकर बुरा हाल है। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बाइक के डिवाइडर से टकराने से हादसा हुआ है। दूसरे घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed